दुष्‍कर्म के बाद हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर झुलसी थी युवती, सरकार ने अब किया ये….।

रायपुर : निजी अस्पताल में भर्ती बैकुंठपुर की बलात्कार पीड़िता से रविवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मामले को लेकर परिजनों से भी चर्चा की। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 22 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जो युवती और उसके परिजनों को दी जायेगी।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती के प्रेमी ने 20 अक्टूबर,2023 को ग्राम गनपतपुर के ठिहाईपारा जंगल बुलाया। वहीँ उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती से दुष्कर्म किया था। उस दौरान झूमाझटकी में युवती 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गई थी। दोनों आरोपी पीड़िता को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाँ उसकी हालत गंभीर थी।

जिला अस्पताल से 20 दिन बाद परिजनों ने करा ली थी छुट्टी :

गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती बलात्कार पीड़ित लड़की के स्वजन 20 दिन बाद खुद ही उसे डिस्चार्ज कर घर ले गए थे। घर में उसकी सही देखभाल न हो पाने के कारण उसे सेप्टिसीमिया बीमारी हो गई। युवती की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बाद में उसे आइओसीएल के स्थानीय अधिकारी की मदद से 22 फरवरी 2024 को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस दौरान युवती ऑक्सीजन पर थी। हीमोग्लोबिन दो ग्राम तक पहुंच चुका था। उसके पूरे शरीर में संक्रमण फैल चुका था। उसके बचने की उम्मीद लगभग ख़त्म थी। लेकिन अब धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उम्मीद है युवती की जान बच जायेगी।

स्वास्थ्य में हो रहा सुधार :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

मामले में जानकारी के मुताबिक, युवती की हालत में सुधार हुआ है। उसका हीमोग्लोबिन अब 10 ग्राम है। वह बातचीत भी करने लगी है। निजी अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार अभी युवती को लगभग एक महीने और अस्पताल में निगरानी में रखना पड़ेगा। उसके कुछ और ऑपरेशन भी करने होंगे। अभी ईलाज में और क्या आवश्यकता पड़ेगी इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वहीँ सरकार की तरफ से 22 लाख रुपये की राशि दी जा रही है।