परीक्षा पास कराने के नाम पर छात्र से ठगी का प्रयास, दिया उच्च श्रेणी का झांसा।

बैकुंठपुर : बोर्ड परीक्षा दसवीं, बारहवीं के छात्र-छात्राओं को प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कराने व छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम का उपयोग कर छात्र-छात्राओं को आनलाइन ठगी करने की कोशिश की गई। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि बैकुंठपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आनी के छात्र को 9114891369 नंबर से मोबाइल पर काल आया।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बोर्ड परीक्षा दसवीं, बारहवीं के छात्र-छात्राओं को प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कराने व छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम का उपयोग कर छात्र-छात्राओं को आनलाइन ठगी करने की कोशिश की गई। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि बैकुंठपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आनी के छात्र को 9114891369 नंबर से मोबाइल पर काल आया, रिसिव करते ही छात्र का नाम, पिता का नाम, परीक्षा केन्द्र, रोल नंबर बताने लगा।

काल करने वाले ने स्वयं को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में कम्प्यूटर आपरेटर होना बताया व छात्र को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कराने का दावा करते हुए चार हजार रुपये बताए गए नंबर पर डालने कहा। जब छात्र ने पैसे देने के बाद काम नहीं होने पर अंदेशा जताया तो ठग ने बकायदा पैसे प्राप्त होते ही अंकसूची व्हाट्सएप करने व काम नहीं होने पर पैसा वापस करने की बात कही। हालांकि छात्र ठगी होने से बच गया है। इस संदर्भ में कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से आह्वान किया है कि किसी भी प्रलोभन व बहकावे में न आए। उत्तीर्ण या प्रथम श्रेणी में पास कराने का दावा करने वाले ठगों से खुद सतर्क रहें। आधार, पेन कार्ड, एकाउंट नंबर न दें या किसी भी प्रकार की ओटीपी अनजान व्यक्ति को बिल्कुल न बताएं न ही किसी भी तरह की जानकारी शेयर करें।