रायपुर : सोशल मीडिया के शिकार लगभग सभी हो रहे है, वहीँ तकनिकी जानकारी होने के बाद भी लोग अपने सेल्फी और रील के शौक को लेकर मुसीबत में पड़ रहे है, ये सब लगातार साईबर क्राईम के शिकार हो रहे है। रिश्ते बनाने वाला सोशल मीडिया रिश्ते तुड़वाने, बदनाम और ब्लैकमैल करने का सबसे बड़ा जरिया भी बन गया है। खासकर नाबालिगों, युवतियों व महिलाओं को बदनाम करने के लिए इसका ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। अपने बॉयफ्रेंड या करीबी दोस्त से युवतियां-महिलाएं अपना सम्बन्ध खत्म करती हैं, तो उनकी फर्जी अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म में बदनाम किया जाता है। उन्हें ब्लैकमेल करने के साथ ट्रोल भी किया जाता है। इस तरह के कई मामले पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। पिछले साल करीब 250 युवतियों-महिलाओं ने पुलिस को साइबर क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन(सीसीपीडब्ल्यूसी) के माध्यम ऑनलाइन शिकायत की थी। इनमें सेक्सुअल हारसमेंट, ब्लैकमेलिंग, सोशल मीडिया में फर्जी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की शिकायतें सबसे ज्यादा हैं।
महिलाओं और युवतियों को टीवी और फिल्मों की देखा-देखा पड़ रहे सम्बन्ध भारी :
लिव इन रिलेशनशिप, शादी के बाद भी अवैध सम्बन्ध ऐसे ही कई अनुचित धारावाहिक और फ़िल्में महिलाओं और युवतियों की मानसिकता को ख़राब करते है, बार-बार नया बॉयफ्रेंड बनाना ये सब चीजें समाज में लगातार बढ़ रही है, और इन सबकी शिकार महिलायें और युवतियां हो रही है, जिसका खामियाजा इन्हें ही ज्यादा भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे बनाते हैं अश्लील फोटो-वीडियो :
आरोपी फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सऐप आदि से पीड़िता का खुद के साथ वाले फोटो-वीडियो निकालते हैं। फिर उन्हें एडिट करके दूसरी अश्लील फोटो-वीडियो में पीड़िता का फोटो लगा देते हैं। इसके बाद पीड़िता को बदनाम करने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वायरल करते हैं। पीड़ितों को पर्सनल भेजकर ब्लैकमेल भी करते हैँ। हर मोबाईल में कैमरा और अलग-अलग एप आसानी से उपलब्ध है, जिसका फायदा ऐसे ख़राब मानसिकता वाले लगातार उठा रहे है।
यह गलतियां पड़ रही भारी :
अपने बॉयफ्रेंड या करीबी मित्र के साथ अधिक फोटो, वीडियो बनाना, फिर उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम में शेयर करने की आदत, इंटीमेट या मॉडलिंग के फोटो, वीडियो शेयर करना। ओवर शेयरिंग करते हैं। जरूरत से ज्यादा वीडियो, फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर करते हैं। केवल इंटरनेट या सोशल मीडिया के माध्यम से बने दोस्तों पर भरोसा करना। अपनी आईडी का कमजोर पासवर्ड बनाना। पासवर्ड को अपने बॉयफ्रेंड, दोस्त को शेयर करना। ये सब गलतियाँ भारी पड़ रही है।
घबराएं नहीं, शिकायत करें :
पुलिस मुख्यालय के एएसपी साईबर कवि गुप्ता ने बताया कि साइबर क्राइम की शिकार होने वाली युवतियों-महिलाओं को तत्काल शिकायत करना चाहिए। कई पीड़िताएं घबराहट में तनाव में आ जाती हैं। उन्हें घबराने के बजाय तत्काल घर बैठे सीसीपीडब्ल्यूसी के अलावा 1930 के माध्यम से शिकायत करनी चाहिए। अगर घर से बाहर नहीं निकल पाती हैं, तो पुलिस स्टॉफ उनके घर या उनके बताए हुए स्थान पर पहुंचकर भी उनकी शिकायत दर्ज करता है। शिकायत गोपनीय रहती है। इसकी जांच भी गोपनीय ढंग से की जाती है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी सावधानी बरती जाती है।
यहाँ भी कर सकते हैं :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
एएसपी साईबर कवि गुप्ता का कहना है कि सोशल मीडिया से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल होने पर पीड़िताएं पुलिस को शिकायत करने के अलावा सीधे संबंधित सोशल मीडिया कंपनी के ग्रीवेंस ऑफिसर को भी ई-मेल कर सकती हैं। आईटी एक्ट 2020 की धारा 79-3बी के तहत सोशल मीडिया में वायरल हो रहे अश्लील कंटेट को हटाने के लिए शिकायत की जा सकती है। इसके लिए हर सोशल मीडिया कंपनी अपने ग्रीवेंस ऑफिसर नियुक्त करते हैं। सीधा उन्हें ईमेल करके उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अश्लील कंटेट हटवाया जा सकता है। वहीँ नेशनल साईबर क्राईम वेबसाईट के जरिये भी केन्द्रीय स्तर पर भी शिकायत की जा सकती है, जिसमें त्वरित कार्यवाही हो जाती है।
सामने आई कुछ घटनायें :
- तेलीबांधा क्षेत्र की शासकीय सेवा में कार्यरत एक विधवा महिला की अपनी कॉलोनी के एक व्यक्ति से बातचीत होती थी। करीब साल भर बाद महिला ने बातचीत करना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने महिला के नाम से एक फेसबुक आईडी बना दिया। उसमें अश्लील जानकारी देते हुए महिला का फोटो लगा दिया। फेसबुक में जुड़ी कुछ महिलाओं ने इसकी जानकारी पीड़ित महिला को दी। जिससे महिला सकते में आ गई और काफी परेशान होने लगी। किस-किस को सफाई दे? ये सोचकर मानसिक तनाव होने लगा।
- कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा की इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से दोस्ती हो गई थी। करीब तीन माह बाद दोनों के बीच अनबन होने के बाद छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी। युवक ने उसके इंस्टाग्राम से एक पुराना वीडियो निकाला। उसे एडिट करके उसमें भद्दी गालियां देते हुए छात्रा का मोबाईल नंबर भी डाल दिया। फिर इसे कुछ सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल कर दिया। छात्रा के पास कई अनजान नंबरों से कॉल आने लगे। इससे तनाव में छात्रा आकर खुदकुशी करने की कोशिश करने लगी। बाद में मामला पुलिस के पास पहुंचा, तब तक युवती कितनी मानसिक परेशानी से गुजरी ये वही जानती है।
- टिकरापारा क्षेत्र की एक नौकरीपेशा युवती का अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया। कुछ माह बाद युवती की दूसरी जगह शादी की बात चलने लगी। इसकी जानकारी होने पर उसके बॉयफ्रेंड ने फेसबुक से युवती के साथ वाली कुछ पुरानी फोटो निकाल लिया। उस फोटो को अश्लील बनाकर वायरल कर दिया। इससे युवती और उसके घर वाले परेशान हो गए। जिस युवक से उसकी शादी होने वाली थी, उसने भी इनकार कर दिया। युवती का रिश्ता टूटा अलग, वहीँ मामला सामने आने से बदनामी अलग।
50 से ज्यादा पर कार्यवाही, बाकी माफी से संतुष्ट:
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
सीसीपीडब्ल्यूसी में आने वाली शिकायतों को पुलिस बहुत गोपनीय रखती है, जिससे युवती अथवा महिला को सार्वजनिक तौर पर बदनामी ना झेलनी पड़े, लेकिन इनका मुख्य जिम्मा खुद महिला अथवा युवती पर है। कार्यवाही भी इसी तरह होती है। चूंकि अधिकांश शिकायतें सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म में सेक्सुअल हैरेसमेंट के होते हैं, इस कारण पुलिस को इसकी जांच भी गोपनीय ढंग से करते हुए कार्यवाही करना होता है। पिछले साल करीब ढाई सौ शिकायतें मिली थीं। इनमें 50 में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। बाकी मामलों में आरोपीगण किसी न किसी तरीके से पीड़िताओं के करीबी लोग थे। इस कारण पीड़िताओं ने किसी तरह की कार्यवाही नहीं कराई। केवल माफी और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। लेकिन इन मामलों को जानने के बाद महिलाओं और युवतियों को ऐसी गलतियाँ करने से बचना चाहिये।



