कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिला कर तीन किशोरियों से किया गया सामूहिक दुष्कर्म, जाने कहाँ का है मामला।

पत्थलगांव : कोल्ड ड्रींक में नशीली दवा मिला कर तीन किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरियों की शिकायत पर एक लाज संचालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

जानकारी के अनुसार सोमवार को तीन किशोरियों को उनके परिचित आरोपी युवक ने मैनपाट घूमाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित किशोरियों के अनुसार आरोपी उन्हें चार पहिया वाहन से पहले रायगढ़ जिले के कापू ले गए। यहां उन्होंने किशोरियों को कोल्ड ड्रींक में नशीली दवा मिला कर पिला दिया। दवा के असर से जब किशोरियां बेहोशी की हालत में चली गई तो आरोपितों ने मैनपाट के जंगल में दुष्कर्म किया। दवा का असर कम होने पर जब किशोरियों को होश आया तो उन्हें अपने साथ हुई घटना अहसास हुआ और इसका विरोध किया। किशोरियों के तेवर से घबराएं आरोपियों ने किशोरियों को पत्थलगांव के बस स्टेण्ड में छोड़ दिया। घटना से बदहवास एक किशोरी से सहायता के लिए मोबाइल से काल करके अपने एक परिचित युवक को बुलाया। आरोप है कि सहायता के लिए आरोपी ने पीड़ित किशोरी को एक लाज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के काफी देर तक वापस ना आने पर उसकी साथी किशोरियों ने स्वजनों को फोन पर घटना की जानकारी देते हुए सहायता के लिए पत्थलगांव बुलाया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरियों के स्वजनों के आने पर लापता किशोरी की पतासाजी शुरू की। काफी प्रयास के बाद पीड़ित किशोरी और आरोपी एक लाज में मिले। इस पूरे मामले में तीनों पीड़ित किशोरी और उनके स्वजनों ने पत्थलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पत्थलगांव पुलिस ने लाज संचालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

चार गिरफ्तार:

मामले में एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों दो अपचारी बालक के साथ सुनील कुमार व अभिषेक शामिल थे।