नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब के लिए जारी इस लिस्ट में केवल दो नाम हैं। होशियारपुर लोकसभा सीट से राजकुमार चबेवाल को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि आनंदपुर साहिब सीट से मलविंदर सिंह कंग को उतारा गया है। मालविंदर सिंह कंग आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता हैं. होशियारपुर से आम आदमी पार्टी ने डॉ राजकुमार चब्बेवाल को उम्मीदवार घोषित किया। चब्बेवाल दो बार के विधायक हैं और कांग्रेस के विधानसभा में उप नेता हुआ करते थे। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी. पंजाब में अब तक आम आदमी पार्टी ने 9 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटे हैं। 14 मार्च को आम आदमी पार्टी ने आठ सीटों के उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया था। जिसमें बताया गया था कि आठ में से पांच सीटों पर सूबे के कैबिनेट मंत्री ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस से हाल ही में आम आदमी पार्टी में आए गुरप्रीत सिंह जीपी को भी फतेहगढ़ साहिब सीट से टिकट दिया गया।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
पहली लिस्ट में उतारे आठ उम्मीदवार :
इससे पहले आप ने पंजाब में एक सूची जारी की थी। इस लिस्ट में आठ प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया था। पार्टी ने राज्य के मौजूदा विधायक और मंत्रियों को मौका दिया। दिल्ली की तरह पंजाब में आप ने अधिकांश विधायकों को टिकट दिया है। अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर से लालजीत सिंह भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़िया, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत और पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह को उतारा है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
पंजाब में 13 लोकसभा सीटें :
पिछले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक सीट जीती थी। संगरूर से भगवंत मान ने जीत हासिल की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम की जीत के बाद भगवंत मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने चार और यूपीए ने आठ सीट जीती थीं। बता दें पंजाब की 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।



