रायपुर : महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त महिलाओं के खाते में आज बुधवार को सुबह 10 बजे के लगभग आ गई है। महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारीयों ने इसे अंजाम दे दिया हैं। महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त के रूप में छत्तीसगढ़ की 68.53 लाख महिलाओं के खातों में 636.44 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया था। वहीँ अब जिन महिलाओं ने अपने खाते लिंक करवा लिये थे उन्हें भी इस माह की राशि मिल गई होगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी। राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह एक-एक हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया है, जो कि हर माह जारी रहेगा। चुनावी आचार संहिता को लेकर राशि आने में संदेह था, जो की अब स्पष्ट हो चुका है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बताते चलें कि राज्य सरकार ने दूसरी किस्त एक अप्रैल को महिलाओं के खाते में डालने की तैयारी की थी, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्त होने की वजह से तिथि को बदल दी गई थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने की वजह से नए आवेदन भी जमा नही हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद योजना से वंचित महिलाओं के आवेदन लिए जाएंगे। जिनके आवेदन जमा नहीं हुये है, वो निश्चिन्त रहें, चुनाव के बाद फिर आवेदन भरवाये जाने की खबर है।



