बीजापुर/बस्तर : आम चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में 102 संसदीय सीटों के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। इसके लिए चुनाव अधिकारी मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। पहले चरण में लोकसभा के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा की कुल 92 सीटों के लिए भी मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।
पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट :
पहले चरण में लोकसभा की 102 सीट पर वोटिंग हो रही है, उनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, जम्मू कश्मीर के उधमपुर, छत्तीसगढ़ की बस्तर, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, और सिक्किम की एक-एक सीट पर वोटिंग होगी। इसके अलावा पहले चरण में मेघालय की शिलोंग और तुरा सीट पर भी वोटिंग होगी। मणिपुर की 2 सीट पर भी 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
पहले चरण में अहम उम्मीदवार :
पहले चरण में मुख्य सीटें जिसमें चिराग पासवान जमुई सीट से, नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, के अन्नामलाई कोयंबटूर सीट से, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से, कनिमोझी करुणानिधि थूथुक्कुडी सीट से जितिन प्रसाद पीलीभीत और निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार से मैदान में हैं।
वोटिंग के बीच बीजापुर में ब्लास्ट, मतदान जारी :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
बस्तर लोकसभा सीट पर आज यानी 19 अप्रैल (दिन शुक्रवार) को मतदान है। बस्तर में 12 प्रतिशत मतदान होने के बाद बीजापुर में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। UBGL (under barrel grenade launcher) सेल के फटने से CRPF के जवान जख्मी हो गए है। घायल जवान के इलाज के लिए तुरंत सेंटर रेफर किया गया है। घायल CRPF जवान मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में तैनात था। यह घटना उसूर थानाक्षेत्र के गलगम क्षेत्र से है।



