ट्रक रुकवाकर जब पुलिस ने चेक किया तो, ट्रक में लोड कद्दू के अन्दर निकला ऐसा सामान कि पुलिस भी हो गई हैरान।

असम/मणिपुर : असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस को म्यांमार से कोई संदिग्ध सामान आने की सूचना मिली थी, जिसको लेकर दोनों ने कार्यवाही की। असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गुरुवार को कद्दू के अंदर छिपाकर रखी गई 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त हुई है, जिसके पड़ोसी देश म्यांमार से तस्करी कर लाए जाने का संदेह है। पुलिस ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए, सुरक्षा बलों ने जिरीबाम में फ़िरज़ावल जिले के टिपाईमुख से दक्षिणी असम के कछार की ओर जा रहे एक पिकअप ट्रक को रोका और दो ड्रग तस्करों- अब्दुल मन्नान मजूमदार और खलील उल्ला बारभुइया को गिरफ्तार किया। जब ट्रक में देखा गया तो कद्दू थे, लेकिन जब उसे बारीकी से टटोला तो सामने आई चौंकाने वाली बात, जिसमें फिर कद्दुओं को खोलकर देखा गया तो उसमें से नशे का सामान निकला।

वहीँ बारीकी से निरीक्षण करने पर, सुरक्षाकर्मियों को 30 साबुन के डिब्बों में 363.45 ग्राम हेरोइन मिली, जो अन्य सब्जियों के साथ पिकअप ट्रक में लदे कद्दू में छिपाई गई थी। आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए हिरासत में लिए गए लोगों और जब्त किए गए नशीले पदार्थों को जिरीबाम थाने के हवाले कर दिया गया है, जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है।

CM बीरेन सिंह ने सुरक्षा बलों को दी बधाई :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस कार्यवाही को लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट में सुरक्षा बलों को मादक पदार्थों की तस्करी के व्यापार से निपटने में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। एक अन्य पोस्ट में, सिंह ने मणिपुर में भाजपा सरकार द्वारा चलाए गए “ड्रग्स पर युद्ध” अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ”हमने 60,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन ड्रग्स, अफीम, गोलियां आदि बरामद की हैं, 20,000 हेक्टेयर से अधिक अफीम के बागानों को नष्ट कर दिया है… केवल हमारे भारतीय युवाओं को बचाने के लिए। हम जारी रखेंगे।” वहीँ नशे पर सख्ती को लेकर केंद्र सरकार भी लगातार काम कर रही है।

पोहे की आड़ में छिपाकर ले जा रहे थे 1 करोड़ का गांजा :

पिछले महीने भी ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले से सामने आया था जहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक ट्रक से करीब 655 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। गांजे को पोहे की आड़ में छिपाकर ओड़िसा से सागर लाया जा रहा था। एनसीबी की टीम ने कार्यवाही करते हुए गांजा और ट्रक जब्त कर लिया था।

पोहे की 550 बोरियों में 655 किलो गांजा मिला :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

एनसीबी की इंदौर इकाई के क्षेत्रीय निदेशक रितेश रंजन ने बताया था कि गांजे की बरामद खेप ओड़िसा के सोनपुर जिले से मध्य प्रदेश के सागर जिले भेजी जा रही थी और बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर एनसीबी के दल ने सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में एक ट्रक की तलाशी ली, तो इसमें पोहे की 550 बोरियों की आड़ में करीब 655 किलोग्राम गांजा छिपा मिला था। आमतौर पर मध्यप्रदेश में गांजे की तस्करी छत्तीसगढ़ के रास्ते से होती है।