मौसम विभाग ने जारी की सूचना, अगले चार दिनों तक इन राज्यों में अंधाधुंध बारिश की सम्भावना।

नई दिल्ली : वर्तमान में देश के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में है, वहीँ सामान्यतया गर्मी के कम होने की उम्मीद नहीं है। वहीँ कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। IMD ने बताया है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन पारे में ज्यादा कमी आने की उम्मीद कम है।

इन प्रदेशों में बारिश का अलर्ट :

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 28 अप्रैल तक चमक और गरज के साथ बरसात होने की संभावना है। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना जताई है। कई जगहों पर बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। मौसम में सामान्य बदलाव की आशंका जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम? :

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भीषण लू की स्थिति जारी रहेगी। 26 से 29 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 26 से 28 अप्रैल के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ वर्षा हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 28 से 30 अप्रैल को भारी हल्की बारिश संभव है। हवा की गति सामान्य रहेगी।

इन राज्यों को नहीं मिलेगी लू से राहत :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

अगले तीन से चार दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि गंगीय पश्चिमी बंगाल और ओडिशा के कुछ स्थानों पर 28 अप्रैल को भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू की स्थिति रहने की संभावना है। यहाँ बारिश की सम्भावना नहीं बताई गई है।

मध्य भारत में बारिश होगी :

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमाचल में 26 से 29 अप्रैल तक, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में 26 से 28 अप्रैल और मध्य भारत में 26 से 27 अप्रैल तक गरज और चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसमें मुख्यतः छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को लेकर बताया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y