रायपुर : राजधानी बनने के बाद रायपुर में गुंडों और बदमाशों की संख्या भी काफी बढ़ गई है, छोटी-छोटी बात पर चाकू निकलना आम बात हो गई है, वहीँ बदमाशों ने भी अपने अपने गुट बना लिये है, जो कई बार आपस में भी उलझ जाते है। ऐसी ही घटना फिर हुई है, जिसमें बैजनाथपारा के महबूबिया चौक का पूरा क्षेत्र एक बार फिर से रातभर गुलजार होने लगा है। रात के दो-तीन बजे तक चौक की सभी चाय-पान, बिरयानी की दुकानें खुली रहने के साथ ही बदमाशों का यह प्रमुख अड्डा बन गया है। आए दिन आधी रात तक मौजूद बदमाशों के बीच वाद-विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना होने लगी हैं। जो कि आम बात है।
गुरुवार की रात डेढ़ बजे मारुति स्काई तेलीबांधा निवासी नागेश्वर यादव (31) अपने साथी संकेत तांडी के साथ बैजनाथपारा पहुंचा वहां दूसरा गुट भी पहले से खड़ा था, दोनों में जमकर बहस हुई। इसे देखकर बैजनाथपारा निवासी साहिल, अशरफ, इमरान और गोलू ने पुराने विवाद का बदला लेने के संकेत के साथ गाली-गलौज की, और फिर वहां मामले को लेकर जंग अखाड़ा बन गया था। इस पर विवाद इतना बढ़ा कि हाथ-मुक्कों के साथ चाकू, रॉड भी चले। हमले में नागेश्वर और संकेत को इस घटना में चोट आई।
विवाद में शामिल बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
नागेश्वर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर घटना में शामिल काशीरामनगर, तेलीबांधा के मोहम्मद अशरफ उर्फ अश्शु (26), रजबंधा मैदान, मौदहापारा निवासी देवनारायण उर्फ गोलू साहू (20), रजबंधा मैदान, तालाबपारा के शेख इमरान (23) और शेख साहिल (23) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक स्टील चाकू, दो लोहे का रॉड, एक लकड़ी का बत्ता जब्त किया है।
कोतवाली एसआइ हेतराम सिदार ने बताया कि बैजनाथपारा के बदमाशों का तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शोभायात्रा निकालने के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद पीडि़त पक्ष के युवकों को बैजनाथपारा के आदतन बदमाशों ने बुलाया। बैजनाथपारा पहुंचने पर चार बदमाशों ने मिलकर पीडि़त पक्ष पर धारदार हथियार से वार कर दिया। साहिल, मोहम्मद अशरफ और उसके दो साथियों ने सागर बाघमारे और उसके साथियों के साथ मारपीट की, जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। मामले को लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है।
पुलिस की गश्त गायब :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
राज्य में भाजपा सरकार के सत्तासीन होने पर बैजनाथपारा में पुलिस और जिला प्रशासन ने सभी दुकानों को रात 10 बजे के बाद बंद कराया था। कुछ दिनों तक तो माहौल शांत रहा , लेकिन फिर से दुकानें खुलने लगीं। आधी रात बाद तक यह क्षेत्र संवेदनशील बना रहता है, पर पुलिस गश्त भी नजर नहीं आती। वहीँ आये दिन बदमाश यहाँ पर आपस में उलझते रहते है। यहीं पर चुनाव के समय वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल के साथ धक्कामुक्की की घटना भी सामने आई थी।



