रायपुर : बेमेतरा जिले के बिरनपुर गाँव में हुए सांप्रदायिक दंगे के मामले में सीबीआई ने जांच के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सप्ताहभर में सीबीआई की टीम मामले की जांच के लिए पहुंचेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधानसभा सत्र के दौरान ईश्वर साहू और मंत्री ओपी चौधरी ने जांच की मांग की थी। राज्य की ओर से केंद्र सरकार को रिपोर्ट भी भेजी गई थी। वर्तमान के साजा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू भुनेश्वर साहू के पिता है, जिन्होंने घटना में मृत अपने पुत्र के लिये न्याय मांगने के लिये दर-दर की ठोकरें खाई, जिसमें ना अधिकारीयों ने सुनी ना ही तत्कालिन सरकार ने विधायक रहे रविन्द्र चौबे ने भी उनकी नहीं सुनी। वहीँ सबंधित थाना अधिकारी ने उन्हें अपमानित करके भगा दिया था।
बताते चलें कि साजा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच मामूली कहासुनी के बाद हिंसा की शुरुआत हुई थी। आठ अप्रैल 2023 को सांप्रदायिक दंगे में एक समुदाय के लोगों ने 22 वर्षीय भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। इसके तीन दिन बाद 11 अप्रैल को पिता और पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी।
मृतक भुनेश्वर साहू के पिता को भाजपा ने साजा विधानसभा से टिकट दिया गया था। जिन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता रविंद्र चौबे को हराकर ईश्वर साहू विधायक बने हैं। विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा था कि भुनेश्वर के हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में सीबीआई जांच की घोषणा की थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के दौरान बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने बिरनपुर हिंसा का मामला सदन में उठाया था।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
उन्होंने कहा था कि घटना के वक्त सीबीआई जांच की बात कही गई थी, क्या इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी? इसके बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सदन में इस मामले की सीबीआई जांच की जानकारी दी थी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा था कि गांव में भुनेश्वर साहू की हत्या हुई. न्याय की लड़ाई लड़ते-लड़ते उनके पिता सदन में अपनी बात कह रहे हैं, यह काफी अद्भुत संयोग है। ईश्वर साहू की जीत को जनता की जीत बताया गया है।
यह था मामला :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
बेमेतरा जिले के बिरनपुर में 8 अप्रैल 2023 को 2 समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में एक युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद छत्तीसगढ़ में काफी बवाल मचा था। इस हिंसक झड़प के बाद छत्तीसगढ़ बंद बुलाया गया था। इस दौरान हंगामा और बढ़ गया, फिर भयानक आगजनी की घटना हुई। 11 अप्रैल को 2 और शव बिरनपुर में मिले थे। इसके बाद बवाल और बढ़ा। इस दौरान पिछली कांग्रेस सरकार ने मामले में जांच का आश्वासन दिया, जिसे पूरा नहीं किया गया। फिर इस मामले में विपक्ष में रही भाजपा ने जमकर आंदोलन किया था। फिर जब चुनाव हुए तो भाजपा ने साजा से ईश्वर साहू को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। इस चुनाव में ईश्वर साहू ने कांग्रेस के कद्दावर मंत्री रविंद्र चौबे को हराया था। फिर विधानसभा सत्र के दौरान ईश्वर साहू न्याय मांगा था। इस पर विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा ने सीबीआई जांच का ऐलान किया था। अब आगे की कार्यवाही सीबीआई करेगी।



