शमीम कबाड़ी के करोड़ों रूपये के आलीशान मकान पर चला बुलडोजर, इस आरोप में हुई कार्यवाही….।

जबलपुर (म.प्र.) : यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी हिस्ट्रीशीटर और माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर के खजरी से सामने आया है, जहां, रजा मेटल इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल, शमीम कबाड़ी के महलनुमा घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में जबलपुर के आनंद नगर बस स्टॉप के पास मौजूद उसके 3 करोड़ के मकान को पलक झपकते ही मिट्टी में मिला दिया गया है। मकान पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शमीम कबाड़ी के क्षेत्र में और भी कई मकान हैं, जिन्हें भी आगे जमींदोज किया जा सकता है, जिसको लेकर जांच चल रही है।

सक्रिय हुए अधिकारी :

IG अनिल सिंह कुशवाहा और DIG तुषारकांत विद्यार्थी आज यानी 26 अप्रैल की सुबह मौके पर पहुंचे और शमीम कबाड़ी के घर को जमींदोज करने के लिए पूरा खाका तैयार किया गया।  इसके अलावा, शमीम के सभी कबाड़ दुकानों की मौजूदा हालात का जायजा लेने के लिए भी अधिकारी सक्रिय हो गए हैं, जो उसकी सभी जगहों की जाँच कर रहे है।

कबाड़खाने में हुई थी दो लोगों की मौत :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इससे पहले 25 अप्रैल को शमीम के कबाड़खाने में भारी विस्फोट हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही कई लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले की जांच NIA को सौंपी गई है, हादसे के बाद से शमीम कबाड़ी फरार चल रहा है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है। शमीम अभी तक गिरफ्त में नहीं आया है। वहीँ इस मामले में अभी कोई मजबूत तथ्य सामने नहीं आ पाये है, जो कि शमीम के पकड़ में आने के बाद ही सामने आने की सम्भावना है।