रायपुर : महादेव बेटिंग ऐप केस के तार बॉलीवुड से भी जुड़ चुके थे, इसी कड़ी में पुलिस ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से की है। साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग प्रमोट करने का आरोप है, इस मामले म पहले भी बॉलीवुड की हस्तियाँ फंस चुकी है। वहीँ मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था।
आरोप है कि, इस सट्टेबाजी एप के जरिए लोगों को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। माटुंगा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, जुआ अधिनियम, आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं को लागू करते हुए शिकायत दर्ज की है और आगे की जांच चल रही है। मुंबई पुलिस ने एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। कुछ दिनों पहले एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। साहिल खान ने ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। इसके बाद वो एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए। फिल्म लाइन में अभी उनका कोई काम जानकारी में नहीं आया है।
साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है। लगभग 40 घंटे पीछा करने के बाद पुलिस ने साहिल खान को दबोचा है। सूत्रों के मुताबिक साहिल खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिल रही थी, इसी वजह से साहिल खान मुंबई से फरार होकर छत्तीसगढ़ आया। जगदलपुर में साहिल बार – बार अपना लोकेशन बदल रहा था। लेकिन, घंटों देर तक पीछा करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है।
महादेव सट्टा एप मामले में अब तक क्या हुआ जानिए वो सभी बातें :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
– महादेव सट्टा बुकिंग एप घोटाले में 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया गया है। इस अपराध में राजनैतिक चेहरे ही नहीं बल्कि, बॉलीवुड सितारे भी शामिल है। घोटाले में पैसों के लेन-देन में रणबीर कपूर, कपिल शर्मा संजय दत्त, सोनू सूद, सोनाक्षी सिंहा, गुरु रंधावा और सुनील ग्रोवर के नाम उजागर किये गए है। वहीँ अन्य कई फ़िल्मी हस्तियाँ भी राडार पर है।
– हजारों करोड़ों रुपए के इस घोटाले में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों पर एप को प्रोमोट करने का आरोप लगाया गया। ईडी ने इन पर कार्यवाही करते हुए बॉलीवुड सितारों के घर नोटिस भी भेजा था। इस घोटाले में सबसे बड़ा आरोप छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगा है। ईडी ने कार्यवाही से खुलासा किया था कि, भूपेश बघेल एप के प्रमोटर्स से करीब 508 करोड़ रुपए मिल चूका था। महादेव एप घोटाले में ईडी ने 5.32 करोड़ रुपए कैश कूरियर में जब्त किया था। यह कूरियर दिल्ली से रायपुर आ रहा था। राजनैतिक हस्तियाँ भी इस मामले में शामिल है।
– छत्तीसगढ़ में छोटा सा जूस सेंटर चलाने के आड़ में महादेव सट्टा बुकिंग एप चलाने वाले रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर को पुलिस ने UAE से गिरफ्तार किया है। रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर ने एक बयान में महादेव ऐप और सट्टेबाजी घोटाले में शामिल होने से इंकार कर दिया था। इन लोगों ने इसके लिए शुभम सोनी नाम के शख्स को जिम्मेदार ठहराया था जिसके बाद ईडी ने यूएई में भारतीय दूतावास से शुभम सोनी का बयान लिया। छत्तीसगढ़ के चुनाव में शुभम सोनी के एंट्री से बवाल मच गया था।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
– घोटाले में पूर्व सीएम के करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा था। छापेमारी की इस कार्यवाही में ईडी ने करोड़ों रुपए और दस्तावेज जब्त किए थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दुर्ग और राजनांदगांव में सात व्यापारियों के घरों में छापामारी की। भिलाई के पदुमनगर, नेहरु नगर और वैशाली नगर में ईडी की कार्यवाही रात भर चली। इस छापेमारी में अधिकारियों को घोटाले के साक्ष्य भी मिले।
– महादेव सट्टा एप घोटाले में अब तक पुलिस ने बॉलीवुड सितारों, राजनीति के दिग्गजों और बड़े व्यापारियों के घर छापा मारा और गिरफ्तारी भी की है। वहीं ईडी ने इस कार्यवाही में अब तक 580 करोड़ रुपए फ्रिज किये है और इसके संचालकों को भी गिरफ्तार किया है। महादेव एप में अन्य नाम नाम से फ्रेंचाइजी बांटी गई है। एक फ्रेंचाइजी की रकम 25 लाख रूपये बताई गई है।
– हाल ही में पुलिस ने महादेव एप का ब्रांच चलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुपेला के हेरिटेज होटल में पुलिस ने छापेमारी कर ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक ऐप की रेड्डी अन्ना लेजर ब्रांच को ध्वस्त किया। होटल में किराए का रूम लेकर ऑनलाइन सट्टा को ऑपरेट कर रहे थे। आरोपियों से 18 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टेबलेट और 2 चार्जर जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3, 7 छग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की है।
क्या है महादेव बेटिंग एप :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
महादेव बेटिंग की बात करें तो ये ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया एक ऐप है। जिस पर पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स सहित कई और ऑनलाइन गेम्स खेलने की सुविधा है। आरोप है कि, इस ऐप के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेनिस जैसे खेलों पर भी सट्टा लगाने का काम किया जाता था। यही नहीं चुनावों को लेकर भी सट्टेबाजी की जाती थी। इसका संचालन अरब कंट्री से किया जाता है। यह एप अलग-अलग नामों से भी संचालित किया जाता है। इसका सिंडिकेट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है।



