ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की दोस्ती में आयी थी इस फिल्म की वजह से दरार, दोनों के बीच था छत्तीस का आंकड़ा….।

खेल/मनोरंजन : अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। साथ में ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बावजूद दोनों सुपरस्टार के बीच लंबी दिवार खड़ी थी। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर एक दूसरे से सेट पर आपस में बात तक नहीं करते थे। आइए बताते हैं दोनों के बीच क्या हुआ था? अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के बीच क्यों था छत्तीस का आंकड़ा?

एक अवॉर्ड के कारण हुई तकरार :

दरअसल, ऋषि कपूर 70 और 80 के दशक में सुपरहिट हीरो रहे हैं। उस समय अमिताभ बच्चन भी अपने फ़िल्मी करियर के ऊंचाई पर थे। ऋषि जहां रोमांटिक हीरो के रूप में अपनी पहचान बना रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर अमिताभ एक्शन मैन के तौर पर फेमस हो रहे थे।ऋषि और अमिताभ ने फिल्म कुली, अजूबा, नसीब, अमर, अकबर एंथनी और कभी भी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्मों में तो दोनों की जोड़ी खूब जमती थी, लेकिन पर्दे के पीछे दोनों के बीच खटपट थी। इसके पीछे की वजह एक अवॉर्ड था, जिसके कारण ऋषि और अमिताभ की दोस्ती में दरार आ गई थी।

पुरस्कार पैसे से ख़रीदा :

साल 1973 में ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी रिलीज हुई थी। इस फिल्म उन्होंने लीड एक्टर डेब्यू किया था। इसी साल अमिताभ की फिल्म जंजीर रिलीज हुई थी। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। ऋषि ने बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड खरीद लिया था, जो कि अमिताभ को रास नहीं आया। इस बात का खुलासा ऋषि ने अपनी बायोग्राफी में किया था।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

अमिताभ नहीं देते थे क्रेडिट :

अवाॅर्ड खरीदने के बाद से ही ऋषि और अमिताभ के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। ऋषि को भी अमिताभ से ये शिकायत थी कि वे फिल्मों में किसी और स्टार को क्रेडिट नहीं देते हैं। उन्होंने खुद यह बताया था कि बिग बी से उनका लंबा झगड़ा है। ऋषि ने कहा था, “अमिताभ सच में एक बेहतरीन एक्टर हैं और वे बॉक्स ऑफिस पर राज करते थे। वे एक्शन हीरो थे और उनके लिए किरदार लिखे जाते थे। उस समय हम छोटे सितारे थे। उन्होंने हमेशा अपने लेखकों, निर्देशकों, सलीम-जावेद, मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा, यश चोपड़ा और रमेश सिप्पी को क्रेडिट दिया था।”

अमिताभ को फिल्म से हटवाया :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

उस समय टीनू आनंद दुनिया मेरी जेब में फिल्म बना रहे थे। इस फिल्म में ऋषि के साथ अमिताभ बच्चन को ही कास्ट किया जाना था, लेकिन ऋषि के कहने पर बिग बी को फिल्म से हटा दिया गया था। इस बात का खुलासा टीनू ने खुद किया था। उन्होंने जब ऋषि को यह बताया कि वे फिल्म में अमिताभ को कास्ट कर रहे हैं, तो वे खुश हो गए, लेकिन फिर उन्होंने बाद में बिग बी को हटाने की मांग की।टीनू ने कहा था कि जब कैमरामैन सुदर्शन नाग ने एक क्लब में ऋषि से कहा था कि इस फिल्म में अमिताभ एक अपाहिज का किरदार निभाने वाले थे, ऐसे में ऋषि को लगा कि बिग बी के आने से उनकी वैल्यू कम हो जाएगी। इसे सोचते हुए ऋषि ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से अमिताभ को हटाकर शशि कपूर को कास्ट करने की मांग की थी।

टीनू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब कैमरामैन-डायरेक्टर सुदर्शन नाग ने ऋषि कपूर को बताया था एक क्लब में कहा गया कि इस फिल्म में अमिताभ एक विकलांग व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं और उनके आने से ऋषि की वैल्यू कम हो जाएगी, इस बात को लेकर एक्टर सोच में पड़ गए थे। अगले ही दिन उन्होंने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से अमिताभ की जगह शशि कपूर को कास्ट करने को कहा। टीनू पहले ही ऋषि के साथ एक फिल्म कर चुके थे, इसलिए उन्हेंने एक्टर की ये बात मान ली थी।