देह व्यापार पर कार्यवाही के चलते 14 युवतियां और 7 युवक गिरफ्तार, युवतियों के बारे में पता चली ये जानकारी….।

बिलासपुर : देह व्यापार पर पुलिस की लगातार कार्यवाही होती रहती है, वहीँ इससे जुड़े सेक्स वर्कर और दलाल फिर भी अपने कामों को अंजाम देने में लगे रहते है। जानकारी के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर शहर में चल रहे सबसे बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दलाल सहित 14 युवतियों और 7 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। उनके कब्जे से दो कार, नकद व आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है। 

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि अमेरी गोकुलधाम के पास एक कालोनी में किराए के मकान में बड़ा सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। यहाँ एक युवती स्कूटी लेकर अमेरी चौक नेहरू नगर रोड पर ग्राहक के आने का इंतजार करते हुए खड़ी हुई है। सूचना पर उच्च अधिकारियों ने अलग अलग थानों की टीम बनाकर अमेरी चौक में दबिश देकर युवती को पकड़ लिया। कड़ाई बरतने पर उसने दलाल के कहने पर ग्राहक से मिलने आना स्वीकार कर लिया था। उस युवती की निशानदेही पर गोकुलधाम के पास किराए के मकाम में दबिश देकर दलाल युवक सहित 4 युवतियों व युवकों को पकड़ा गया। उसके बाद अमेरी सांई अपार्टमेंट व आसमा सिटी में दबिश देकर युवक युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। जब पुलिस पकड़ने गई तो लगभग सभी आपत्तिजनक हालत में थे।

इस तरह पुलिस ने सरगना दलाल सहित 14 युवतियों व 7 युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने दलाल की डिजायर कार व एक युवक की बोलेनो कार जब्त कर थाने में खड़ी कर दी है। वहीं दलाल व युवतियों के पास से नकद व आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। बहरहाल पुलिस दलाल, युवतियों व ग्राहक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी हुई है। पकड़े गए युवकों में शहर के अलावा कोरबा व अन्य जिलों के युवक हैं। उन युवकों की भी जानकारी खंगाली जा रही है, वहीँ सभी को पकड़कर जेल भेजा गया है।

पैकेज में बाहर से आई थी युवतियां :

जानकार सूत्रों के अनुसार दलाल पैकेज में बड़ी संख्या में कोलकाता दिल्ली, कोरबा से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रहा था। बताया जा रहा है कि ये युवतियां एक सप्ताह में 50 हजार रुपए कमा लेती थीं। दलाल महीनेभर में युवतियों वापस भेजकर दूसरी कालगर्ल को बुला लेता था। इस तरीके से इनका व्यापार लगातार चल रहा था।

दलाल करता था सप्लाई :

पकड़ा गया दलाल मोबाईल के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उनके बताए गए जगहों पर अपने कार व अन्य वाहनों से युवतियों को भेज करता था। बताया जाता है कि दलाल लो समय से शहर के आउटर की कालोनी में किराए के मकान से बड़ा सेक्स रैकेट चला रहा था। जिससे आस-पास के लोगों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी , लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पकड़े जाने के बाद दलाल के मोबाईल पर लगातार ग्राहकों व कालगर्ल के फोन आ रहे थे। उसके आधार पर पुलिस ने अलग अलग स्थानों में दबिश देकर युवतियों व युवकों को पकड़ा है।