रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले मामले से जुड़ी एक खबर आ रही है। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित तौर पर शराब घोटाले में गिरफ्तार लोगों की प्रापर्टी अटैच करनी शुरू कर दी है। ईडी ने शराब घोटाले के आरोपी पूर्व आइइएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर सहित अन्य की करोड़ों की संपत्ति सीज कर दी है। ED ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़े आरोपियों की 205 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी है। अटैच संपत्तियों में बड़े होटल और बहुमंजिली इमारतें शामिल हैं। बताया गया है कि, ये संपत्तियों में से ज्यादातर राजधानी रायपुर के मुख्य स्थनों, जैसे स्टेशन रोड और शंकर नगर जैसे महंगे इलाके में हैं। जब्त प्रापर्टीज की कीमत लगभग 205 करोड़ बताई गई है।
इस बात की जानकारी जानकारी ED ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में पोस्ट करके दी है। ED ने उसमें लिखा है कि, इन संपत्तियों में 18 चल और 161 अचल संपत्तियां हैं। इसका संबंध पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और शराब घोटाले से जुड़े अन्य लोगों से है। शराब घोटाला पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का है। दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों की जब्त की गई अधिकांश अचल संपत्ति वीआइपी रोड के आसपास तथा नवा रायपुर में है।
शराब घोटाले के इन आरोपितों की संपत्ति कुर्क :
ईडी की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि कुर्क की गई संपत्तियों में अनिल टुटेजा की 15.82 करोड़ रुपये की 14 संपत्तियां, अनवर ढेबर की 116.16 करोड़ रुपये की 115 संपत्तियां, आबकारी के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ रुपये की संपत्ति, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की 28.13 करोड़ रुपये की नौ संपत्तियां, विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू की 1.54 करोड़ रुपये की और शराब कारोबारी अरविंद सिंह से जुड़ी 12.99 करोड़ रुपये की 33 संपत्तियां, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की 28.13 करोड़ रुपये की नौ संपत्तियां, नवीन केडिया के 27.96 करोड़ रुपये के आभूषण और आशीष सौरभ केडिया/दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की 1.2 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां को कुर्क किया गया है। इन सभी में लगभग 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क किया गया है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
ईडी ने बताया कि अनवर ढेबर कुर्क की गई सपंत्तियों में रायपुर जेल रोड़ स्थित होटल वेनिंगटन कोर्ट भी शामिल है, जो उनकी फर्म ढेबर बिल्डकान द्वारा चलाया जा रहा है। इसके अलावा एक व्यवसायिक इमारत ‘अकार्ड बिजनेस टावर’ भी शामिल है। कुर्क की गई सभी सम्पत्तियों की कुल कीमत 205.49 करोड़ रुपये है।



