रायपुर : प्रदेश में भयानक गर्मी शुरू हो गई है और प्रदेश का पारा 45 डिग्री के लगभग पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, यह क्षेत्र लगातार गर्म है। एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद तापमान में विशेष बदलाव की कोई संभावना नहीं है। वहीँ प्रदेश में दिन का पारा लोगों को झुलसा रहा है लेकिन रात को लगातार तापमान गिरता नजर आ रहा है। बीते दो दिनों में तापमान 4 डिग्री तक कम हो गया है। प्रदेश भर में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक गिर गया है। रायपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास था जो शुक्रवार को 24 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक वृद्धि हो सकती है।
फिर बारिश की संभावना :
6 मई से वर्षा की गतिविधि प्रारंभ होने से बारिश की संभावना बढ़ रही है। इसके कारण अधिकतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना कम ही है। इस बार बारिश 1 जून के पहले तक आने की पक्की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ 55° पूर्व और 27° उत्तर में मध्य क्षोभमंडल में स्थित है, जिसके कारण नमी की मात्रा में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है। इस कारण प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी दो डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगी। इसके बाद अगले सप्ताह छह मई से वर्षा की गतिविधि शुरू हो सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। बारिश का दौर शुरू होने से गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं का रुख बदलकर पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उसके प्रभाव से छह मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। कई शहरों में बादल भी छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। 6 और 7 मई को उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं वर्षा होने का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।



