मूर्ति खंडित कर शराब उड़ेलने पर हिन्दू संगठनों में आक्रोश, अहमद खान ने ली जिम्मेदारी, यहाँ का है मामला….।

राजिम : राज्य में आये दिन असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान की मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते है। वहीँ अब फिर इसी प्रकाक्र के मामले को लेकर राजिम जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रविवार को पंडित श्यामाचरण शुक्ल में एकत्रित होकर नेशनल हाइवे 130 सी को जाम कर दिया। आक्रोशित संगठन लगातार नारे बाजी करते रहे। जाम के चलते दोनो छोर में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। राजिम थाना क्षेत्र के दुतकैया ग्राम में स्थित शिवालय को 30 अप्रैल की रात कुछ असमाजिक तत्वों ने न केवल खंडित किया था। बल्कि उस पर शराब भी उड़ेल दिया गया था। जिससे वहां काफी बवाल मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 1 मई की सुबह लगते ही ग्रामीण बोधन साहू ने इस मामले की शिकायत राजिम थाने में की थी। राजिम पुलिस ने 295 भादवी के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दिया गया। पुलिस ने अगले दिन अहमद खान नाम के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। जिसमें आरोपी ने एक नाबालिग और अन्य समेत 3 लोग मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को 3 मई को जेल दाखिल करा दिया गया। एक नाबालिग समेत शफी खान नाम का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने लगाया खानापूर्ति का आरोप :

इधर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शिशुपाल सिंह राजपूत और गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि, घटना के असली गुनहगारों को नही पकड़ा गया है। बल्कि जो आदतन आरोपी है, जिसे दूसरे वारदात में गिरफ्तारी किया जाना था। उसकी गिरफ्तारी कर खाना पूर्ति का आरोप लगाया गया है। इस मामले में फिलहाल अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। हिंदू संगठन इस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, मामले में मुख्य आरोपियों को पकड़ा जाये।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/