सम्मोहित कर ठगी करने वाला गैंग पुलिस गिरफ्त में, 3 लाख गहने ले उड़े थे, चार आरोपी पुलिस पकड़ में।

डोंगरगढ़ : आमतौर पर लोग किसी को वश में करना अथवा सम्मोहन जैसी चीजों को नहीं मानते, लेकिन इसी प्रकार का मामला पुलिस के पास आया है, खबर है कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले की डोंगरगढ़ पुलिस ने सम्मोहित करके ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले सम्मोहित किया और फिर 3 लाख 30 हजार रूपए के आभूषण को चढ़वाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को अमरावती महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। साथ ही ठगी का माल भी बरामद किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां पिछले दिनों स्थानीय कलकापारा निवासी पीड़िता कंचन टेंभुरकर ने पुलिस थाने पहुंच कर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि, 13 अप्रैल को सुबह लगभग 10 बजे साई रथ के साथ 4 अज्ञात व्यक्ति घर पर आये। घर में  26 अप्रैल तक उसके घर में किसी गंभीर समस्या का भय दिखाकर सम्मोहित कर लिया। जिसके बाद पूजा पाठ कर सांई बाबा के सामने घर में रखे पुराना सोना चांदी पैसे को चढ़ाने की बात कही। जिसके बाद पहले से ही परेशान परिजन उनकी बातों में आ गये, फिर पीड़िता ने अपने घर में रखें 1 नग सोने का नैकलेस, 2 सोने का चैन, 2 सोने के टॉप्स, 2 सोने का झुमका दिये, जिसको लेकर आरोपी फरार हो गए। जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 30 हजार रूपए थी। 

ठगी के जेवरात बरामद :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई। डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम बना कर जांच शुरू की गई। इस मामले में आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी और पुलिस ने अमरावती महाराष्ट्र से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने ठगी के माल को भी बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस की काफी सराहना की गई। परिवार पहले से ही परेशान था वहीँ इनके कारण उनकी मुसीबत बढ़ गई थी।