जोधपुर (राजस्थान) : कई बार कुछ ऐसी बातें सामने आ जाती है जिन्हें व्यक्ति अपने जीवन में सोच भी नहीं सकता, ऐसी ही एक खबर आई है जोधपुर के उम्मेद से, जहाँ राजकीय अस्पताल में जैसलमेर की एक महिला ने चार नवजात शिशुओं को जन्म दिया है। यह अपने आप में एक अनोखा मामला है। इन चारों शिशुओं में से दो लड़कियां और दो लड़के हैं। महिला का नाम तुलछा बताया जा रहा है पति का नाम चंद्र सिंह है। एक साथ चार बच्चों के जन्म की खुश खबरी आने से परिवार काफी खुश है। कई लोग इसको लेकर ख़ुशी जाहिर कर रहे है।
नवजात को जन्म देने वाले दंपत्ति जैसलमेर के निवासी हैं। वह अपना इलाज जैसलमेर के राजकीय अस्पताल में करवा रहे थे।वहां पर सोनोग्राफी में जब महिला के पेट में चार बच्चों के होने की बात सामने आई तो वहां से इन्हें जोधपुर के उम्मेद राजकीय अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। महिला यहां एक फरवरी से उपचार ले रही थीं। जब इसी महीने की एक तारीख को महिला को लेबर पेन हुआ तो उन्हें जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह मई को महिला ने चार स्वस्थ नवजातों को जन्म दिया जिसमें से दो लड़के और दो लड़कियां हैं। एक साथ चार बच्चों के जन्म होने से परिजन खुश होने के साथ आश्चर्य चकित है।
एकदम स्वस्थ हैं मां और चारों शिशु :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
अस्पताल प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मां और बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है और महिला को किसी तरह की कोई समस्या लेबर पेन के बाद नहीं है। महिला की डिलिवरी ऑपरेशन के माध्यम से की गई है। महिला स्वस्थ बताई गई है। चार संतानों को एक साथ जन्म देने वाली महिला तुलछा ने अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद दिया है और अपनी स्वास्थ्य स्थिति भी सामान्य बताई है। जिससे परिवार ने राहत की सांस ली है।
परिवार में खुशी की लहर :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
वहीं महिला के पति चंद्र सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रशासन का पूरा सहयोग हमें मिला। जैसलमेर में हमने उपचार लिया था। वहां पर सोनोग्राफी में चार बच्चे होने की बात सामने आई तो उन्होंने हमें जोधपुर शिफ्ट कर दिया। यहां पर पिछले तीन महीने से हम उपचार ले रहे थे और आज चिकित्सकों की देखरेख में मेरी चार संतानें हुई हैं जो की पुरी तरह से स्वस्थ हैं। एक साथ चार बच्चों के आने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। कई रिश्तेदारों ने भी काफी बधाइयाँ दी है। यह ख़ुशी शादी के 6 साल बाद घर में आई है।
उम्मेद अस्पताल की नर्सिंग अधीक्षक रुक्मणी ने बताया कि यह दंपति फरवरी माह से उपचार ले रहे थे। आज 6 मई को सिजेरियन के जरिये से महिला का प्रसव कराया गया। महिला के चार बच्चे हुए हैं जो सभी स्वस्थ हैं।



