रायपुर : छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं के परिणाम गुरुवार को जारी कर दिए गए हैं। जिसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने X अकॉउंट पर ट्वीट कर बधाई दी है। सीएम श्री साय ने लिखा है कि, शाबाश बेटियों। दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों, अभिभावकगण एवं शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं और जिन बच्चों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए उनको निराश नहीं होना है। निरंतर मेहनत करते रहें, भविष्य में और बेहतर करने के कई मौके मिलेंगे। एक दिन सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी।
इन्होंने लाये बेहतर परिणाम :
कक्षा 10वीं में आत्मानंद विद्यालय जशपुर की छात्रा सिमरन शब्बा ने 99.50 के साथ टॉप किया है। जिसके बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। कोरबा जिले के कटघोरा निवासी शुभ अग्रवाल ने 10 वीं के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है और 8 वें स्थान पर हैं। शुभ जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में बिलासपुर की बेटी ने बाजी मारी है। वेदांतिका शर्मा ने कक्षा 12 वीं की परीक्षा में टॉप किया है और प्रदेश में 5वां रैंक हासिल किया है।
मोहराज धराई ने बढ़ाया समाज का सम्मान :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
जिला महासमुंद ग्राम साल्हेतराई बसना निवासी मोहराज धराई ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में ग्रामीण अंचल में रह कर पढ़ाई कर 91% अर्जित कर पूरे क्षेत्र में यादव समाज सहित साल्हेतराई पूरे बसना अंचल का नाम गौरवान्वित किया है।
मोहराज़ ने बिना तनाव लिये पढ़ाई एवं खेल खेल में पढ़ाई कर यह कीर्तिमान हासिल किया है।परिजनों ने बताया कि मोहराज वॉलीबाल के खिलाड़ी हैं सुबह रोज 10 किलोमीटर दौड़ करने के बाद पढ़ाई करने पश्चात बसना स्कूल जाया करते थे और स्कूल से आने के बाद थोड़ा आराम कर फिर पढ़ाई करते थे। लंबे कद के इस खिलाड़ी ने उदाहरण प्रस्तुत किया की पढ़ाई के साथ साथ खेल भी खेला जा सकता है। मोहराज ने अपनी सफलता श्रेय अपनी दादी शकुंतला धराई,पापा सुभाष धराई,माता गायत्री धराई, बड़े पापा सुनील धराई,बड़ी मां शांति धराई एवं छोटी बहन दिशा को दिया है। मोहराज वरिष्ठ शिक्षाविद चूड़ामणि धराई के पोते एवं समाज सेवक, शिक्षक कर्मचारी नेता छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुशांत धराई के छोटे भाई हैं।



