फरियाद ने अपहरण, बलात्कार के बाद छात्रा का करवाया धर्म परिवर्तन और फिर कर दी निर्मम हत्या, परिजनों ने बताई चौंकाने वाली जानकारी।

बरेली (उ.प्र) : लगातार अपहरण, बलात्कार, धर्म परिवर्तन की घटनायें सामने आ रही है। वहीँ अब फिर बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक मुस्लिम युवक फरियाद ने एक हिंदू छात्रा का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे चलती ट्रेन के आगे फेंककर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हद तो तब हो गई जब हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद कई घंटे तक दो जिलों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। फिर जब हिंदू संगठनों ने इस मामले को लेकर हंगामा किया तब जाकर 12 घंटे बाद मुकदमा दर्ज किया गया। ऐसे ही कई बार यूपी पुलिस को लेकर विवादास्पद बातें सामने आई है।

छात्रा का जबरन करवाया धर्म परिवर्तन :

दरअसल ये मामला बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाने का है। यहां एक इंटरमीडिएड की छात्रा की फरियाद नाम के लड़के ने ट्रेन के आगे फेंककर हत्या कर दी है। आरोप है कि फरियाद नाम का लड़का लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। इसके बाद उसने छात्रा का जबरन बलात्कार किया और फिर उसका धर्म परिवर्तन भी करवा दिया। इतना ही नहीं फरियाद ने इंप्रूवमेंट का फॉर्म भरने जा रही छात्रा का अपहरण किया और फिर उसे फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे छात्रा का शरीर दो हिस्सों में कट गया। छात्रा नाबालिग बताई गई है।

सीमा विवाद में पुलिस उलझी रही :

छात्रा का शव कई घंटे तक ट्रैक के किनारे पड़ा रहा और पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। वहीं, कई घंटे तक जब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो हिंदू संगठनों ने थाने के सामने शव रखकर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद मामला तूल पकड़ा तो पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफआईआर के आदेश किए। फिर 12 घंटे बाद शाहजहांपुर जिले की पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना को लेकर हिन्दू संगठनों ने अपना आक्रोश जाहिर किया।

परिजनों ने FIR में बताया :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई FIR के अनुसार, फरीदपुर की रहने वाली एक 15 वर्षीय हिन्दू बालिका को पास का ही रहने वाला मुस्लिम युवक फरियाद पिछले सात महीने से परेशान कर रहा था। इसके कारण हिन्दू नाबालिग डरी हुई थी। हिन्दू नाबालिग ने अपने घर में बताया था कि फरियाद ने उसका एक माह पूर्ण इस्लाम में धर्म परिवर्तन करवा दिया है।

इलाके में नाई की दुकान चलाने वाला फरियाद हिन्दू नाबालिग को मारने की धमकी दे रहा था। वह उसके भाई को मारने की धमकी देता था। परिजनों ने FIR में बताया है कि नाबालिग अपने घर से बुधवार (8 मई, 2024) को निकली थी। नाबालिग अपने कॉलेज पढ़ाई लिखाई के काम से जा रही थी।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

फरियाद हिन्दू नाबालिग को रास्ते से ही अपनी बाइक पर जबरदस्ती उठा ले गया। इसके बाद फरियाद ने हिन्दू नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। हिन्दू नाबालिग को इसके बाद फरियाद पास की रेलवे लाइन के पास ले गया और उसे चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया।

आरोपी हुआ गिरफ्तार :

इस मामले में एसपी साउथ मानुष पारिक ने कहा कि एक छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पास मिला है। उसके शव का शाहजहांपुर पुलिस ने छात्रा का पोस्टमार्टम करवाया गया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी फरियाद के खिलाफ धर्म परिवर्तन अधिनियम, पॉक्सो, बलात्कार, अपहरण और हत्या जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।