रामरामा रेजिडेंसी में गार्ड की मौत, मामले में रामचंद लखवानी पर कार्यवाही की मांग।

रायपुर : रसूखदार लोगों का गरीबों पर लगातार दबदबा चल रहा है जिसके कारण विगत दिनों अशोका बिरियानी में भी कर्मचारियों के साथ जबरदस्ती की गई जिसके कारण उनकी जान चली गई इस मामले में अशोका बिरयानी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं अब दूसरे मामले में भी एक ऐसे ही घटना सामने आ रही है जो कि महावीर नगर से है जहां पर राम रामा रेजिडेंसी में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखंद द्विवेदी पिता श्री सत्यदेव द्विवेदी रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला था जो विगत दिनों रामा रेजिडेंसी मुरैना अम्लीडीह में गार्ड का काम करता था। दिनांक 16 अप्रैल 2024 को प्रातः 11:00 बजे को रेजिडेंसी के अध्यक्ष रामचंद लखवानी ने इलेक्ट्रीशियन का खर्चा बचाने के लिए जानबूझकर सुखंद द्विवेदी को बिजली के खंभे में चढ़ने के लिये दबाव बनाया। जिसके कारण जानकारी के अभाव में उसको जोर का करंट लगा और वो नीचे गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद रामरामा रेसीडेंसी के अध्यक्ष रामचंद लखवानी ने परिवार को डरा धमकाकर कर अपने घर वापस भेज दिया। साथ ही इस घटना को दबा दिया। वहीं इस प्रकार का कृत्य करने के लिये बिल्डर विनोद लखीसरानी ने मना भी किया था और सभी का पैसा वही देता था, पर फिर रामचंद ने अपनी मनमानी की, वहीं दो वर्ष पूर्व विनोद ने मौखिक रूप से सोसायटी रामचंद और काॅलोनी वासियों हस्तांतरित कर दी थी।इस मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल रायपुर छत्तीसगढ़ मृतक सुखंद ‌द्विवेदी के परिवार के साथ उनके दुख में खड़ा है एवं प्रशासन से आग्रह किया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द जेल की सलाखों में बंद किया जाये और यदि ऐसा नहीं होता है तो राष्ट्रीय बजरंग दल आंदोलन अथवा धरने के लिये बाध्य होगा।वही इस मामले में गरीब गार्ड की मौत को लेकर क्षेत्र में भगवान मचा हुआ है सभी लोग रामचंद लखवानी पर आक्रोशित है। वहीं।मामले में आरोपियों की मांग रहवासी कर रहे हैं और कह रहे है जब मैन्टेनेंस के नाम पर मोटी रकम ली जाती है, तो किसी की जान जोखिम में डालने का क्या मतलब?

छोटी छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw