कम दाम में गाड़ी देने के नाम पर कर दी करोड़ों रूपये की ठगी, अब हो गये गिरफ्तार, सामने आया ये मामला….।

अंबिकापुर : ठगी के अलग-अलग तरह के मामले आये दिन सामने आते रहते है, ऐसे ही सरगुजा जिले में फिफ्टी परसेंट में वाहन देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ड्रीम आर के ट्रेडिंग कंपनी के तीन एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंपनी ने जिले में सैंकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है।  मिली जानकारी के अनुसार, ड्रीम आर के ट्रेडिंग कंपनी के एजेंट ने कंपनी ने जिले में सैंकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। वे आधे कीमत पर वाहन फाइनेंस करने का झांसा देते थे। कंपनी शहर के खैरबार में संचालित थी। आरोपियों का दावा था कि, वाहन का आधा पैसा देने पर कंपनी आधे पैसे वापस करेगी। झांसे में आकर गांव के कई लोग ठगी का शिकार हो गए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन ऐसे ही ई बाईक खरीदने पर 100% कैशबैक का झांसा देकर रायपुर में भी गाड़ियाँ बेचीं जा रही है, लेकिन राजधानी में अभी ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw