बलौदाबाज़ार : शादी के बाद की पहली रात हर किसी इंसान के लिए ख्वाबों वाली रात होती है। लेकिन ऐसा हर व्यक्ति के साथ नहीं हो पाता, इसी तरह से कुछ बलौदाबाजार में हुआ है खबर है कि यहां पर युवक और युवती के रिश्तेदारों ने 2 लाख लगाकर मंदिर में शादी की थी और उसके बाद सुहागरात वाले दिन दुल्हन मौका पाकर फरार हो गई। हैरान कर देने वाला यह मामला सामने आया है। दरअसल, यह मामला सारंगढ़ क्षेत्र के अमझर का है। यहां एक युवक ने युवती के रिश्तेदारों को दो लाख रुपये देकर मंदिर में शादी की। वहीं सुहागरात के दिन ही दुल्हन उसे चकमा देकर फरार हो गई। रात करीब एक बजे जब केशव प्रसाद की नींद खुली तो दुल्हन उसके कमरे में नहीं मिली। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पीड़ित इस घटना से सकते में है।
युवक की 21 मई को मंदिर में शादी हुई थी। उसी रात जब परिजन सोए हुए थे तो दुल्हन मौका देखकर वहां से भाग गई। फिर जब कुछ घंटे बाद जब दूल्हा जागा तो सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अमझर भद्रीडिपा का है।
युवक केशव प्रसाद पटेल का संपर्क मोबाईल के माध्यम से ओडिशा के पटनागढ़ जलगलपारा निवासी अज्ञात व्यक्ति से हुआ। उन्होंने अपने परिचित लड़की पूजा पटेल की फोटो भेजकर शादी का प्रस्ताव रखा। युवक को लड़की पसंद आने पर युवती के परिजनों ने मंदिर में विवाह की बात कही और खर्च में दो लाख रुपये नगद ले लिए। पीड़ित युवक परिवार की तरफ से लड़की वालों को नगद रकम दी गई। पीड़ित युवक ने अपने परिजनों को बताया और फिर बिचौलिये से संपर्क किया तो मोबाईल बंद आया। पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा हुआ महसूस किया। मामले में कोतवाली टीआइ भावना सिंह ने कहा मामले में पीड़ित पक्ष से आवेदन मिला है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।