रायपुर : एक कदम सपनो की दुनिया मे बढ़ाते हुवे बढ़ते कदम नें बीते रविवार की शाम खचाखच भरे शहीद स्मारक आडिटोरियम में एकत्रित लगभग 350 छात्रों को “छू लो आसमान” के बैनर तले कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल थेरेपी दी।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजू झामनानी,सुंदर बजाज एवं यथार्थ गुरुबक्षाणी नें दी। संस्था बढ़ते कदम द्वारा शहर के सभी ऐसे विद्यार्थीयों जिनकी आयु 12 वर्ष से अधिक है या जो 10th,11th व 12th की पढ़ाई पूरी करके अपने किसी सपने को पूरा करने की हसरत रखते हैं,उनके लिए एक दिवसीय विशाल केरियर कॉउंसलिंग, केरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशन का कार्यक्रम लगातार करते आ रही है ,जिससे समाज के युवाओ को सही मार्गदर्शन मिले। उक्त भाव व्यक्त किये हैं संस्था के प्रोजेक्ट इंचार्ज बसंत रोहरा , सुरेश रोचलानी व बंटी जुमनानी ने। संस्था द्वारा विद्यार्थीयों एवं उनके केरियर की प्रति मार्गदर्शन करने के लिए वक्ताओं द्वारा प्रेरित किया गया,जिनमें प्रमुख रूप से सम्मानीय IPS श्री M.L. कोटवानी जी ने छात्रों को शासकीय एवं प्रशासकीय विषय पर मार्गदर्शन दिया,और बताया कि जुबान में शुगर फैक्ट्री, दिमाग मे आइस फैक्ट्री और ह्रदय में फायर फैक्ट्री रखकर आसमान छूना संभव है । उनके उपरांत भारत के गौरव,प्रख्यात मोटिवेशनर श्री सैयद फाज़िल सर ने जब समां बांधा तो छात्रों का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया,मानों उन्होंने आसमान ही छू लिया हो और उनके सपने हकीकत में बदल गए हों।
फ़ाजिल सर नें लगभग अपने डेढ़ घँटे के सेशन में बच्चों के अंदर उत्साह का ऐसा चमत्कारिक संचार कर दिया मानो उनके सपनों को पंख लग गए हों। बढ़ते कदम द्वारा ये सुनिश्चित भी किया गया,यदि किसी विद्यार्थी को कॉउंसलिंग की जरूरत हो तो वह विद्यार्थी बढ़ते कदम कार्यालय आकर एक्सपर्ट से मिल सकता है। सेमिनार के पश्चात विधार्थियो को बढ़ते कदम संस्था की सेवाओं से भी परिचय कराया गया साथ ही उन्हे प्रेरित किया गया की वह भी सेवा भाव रखे, पशु पक्षियों के लिए संवेदना भाव रखकर इस भीषण गर्मी में उनके लिए दाना, पानी सकोरा व कोटना जरूर रखे । रक्तदान के।लिए प्रेरित कर मानवीय सेवाओं के लिए भी जागरूक किया गया।
बढ़ते कदम कोचिंग सेंटर के शिक्षक,इंचार्ज एवं विशेष अतिथि श्री M. राजीव, श्री P.L. विधानि जी, श्री किशोर छबलानी को भी संस्था द्वारा उनकी निःस्वार्थ सेवाओ के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी रखी गई थी। सेमिनार में बढ़ते कदम अध्यक्ष श्री सुनील छतवानी, बढ़ते कदम संयोजक श्री इंद्र कुमार डोडवानी, राजकुमार मंगतानी, शंकर आसुदानी, गोपालदास चांवला, नंदलाल मुलवानी, जगदीश चंदनानी, मुकेश सचदेव, अशोक गुरुबक्षाणी, मनोज लछवानी, सुनील पेशवानी,सुनील नारवानी,मुरलीधर शादीजा,धनेश मटलानी,दिलीप बजाज,हरेश डोडवानी,रमेश मनकानी, रतन सोनी,किशोर पंजवानी, आदि उपस्थित रहे।