शराब घोटाला : अनवर ढेबर और कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे गिरफ्त में।

रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से ईडी ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की लगभग 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है, जिसकी कीमत 205.49 करोड़ रुपये है। नोएडा एसटीएफ ने विधु गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है।अब शराब घोटाले को लेकर EOW ने बड़ी कार्यवाही की है। मंगलवार को अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर और कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे को हिरासत में ले लिया है। अनवर ढेबर फिलहाल जेल में बंद है। शोएब ढेबर अनवर ढेबर का बेटा है। जिसे आज EOW ने शराब घोटाले मामले की पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया है। वही कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे को भी EOW हिरासत में ले लिया है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज हो गई थी।जिसके बाद उसे लगातार जेल में ही रहना पड़ा था। EOW ने इस मामलें में बड़ा एक्शन लेते हुए दोनों कारोबारियों के बेटों को हिरासत में लिया है।

अनवर ढेबर है जेल में बंद :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बहुचर्चित शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार अनवर ढेबर और उनके सहयोगी अरविंद सिंह की मुश्किलें कम होने नाम नहीं ले रही हैं। लगातार सभी आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, सोमवार को स्पेशल कोर्ट ने दोनों को 12 अप्रैल तक EOW और ACB की हिरासत भेज दिया है। दोनों आरोपियों की रिमांड पूरी होने के बाद ब्‍यूरो ने उन्‍हें रायपुर के स्‍पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। 

तीन हजार करोड़ का है शराब घोटाला :

जहां ब्‍यूरो ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट से उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। जिसे कोर्ट द्वारा मंजूर कर लिया गया है और अब दोनों आरोपी 12 अप्रैल तक रिमांड में रहेंगे। आपको बता दें कि, छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में कथित तौर पर हुए दो हजार करोड़ के शराब घोटाला में ईडी की गिरफ्तारी के बाद से जेल बंद अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को एसीबी-ईओडब्‍ल्यू ने 4 दिन पहले गिरफ्तार किया था। मामले में लगातार कार्यवाही चल रही है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/