स्वास्थ्य : देश के कई इलाकों में गर्मी का सितम जारी है। बढ़ते तामपान में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इस मौसम में गर्भवती महिलाओं को ज्यादा रिस्क रहता है। ऐसे में उनको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस मौसम में गर्भवती महिलाएं कैसे रहेंं फिट।
महिला रोग विशेषज्ञ बताती हैं कि गर्भवती महिलाओं को गर्मियों के दौरान पानी खूब पीना चाहिए। इसके लिए ताजा फलों का जूस पीना फायदेमंद है। महिलाएं दही और छाछ का सेवन भी कर सकती हैं। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही भरपूर सलाद का सेवन करें। प्रेगनेंसी के दौरान दोपहर में बाहर निकलने से भी बचना चाहिए। अगर महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान बाहर जाती हैं तो खुद को पूरी तरह से ढककर बाहर निकले। इसके साथ ही कई चीजें है, जिनका ध्यान रखना भी जरूरी है।
कपड़ों के फैब्रिक का रखें ध्यान :
प्रेगनेंसी के दौरान कपड़ों के फैब्रिक का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे कपड़े पहने जो आरामदायक हों। इस मौसम में कॉटन और लिनेन के कपड़े अच्छे रहते है। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ता तापमान इस फेब्रिक पर कम असर करता है। इसके साथ ही हल्के रंग के कपड़े पहने जैसे की सेफद, ओरेंज, लेमन, पेस्टल कलर आदि। कपड़ों के साथ-साथ महिलाओं को अपनी डाइट का भी ध्यान रखना चाहिए।
खाएं ये फूड्स :
दलिया : दलिया एक स्वस्थ और पौष्टिक आहार है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है, जो गर्भवती महिलाओं के शरीर को एनर्जी देती है और उनके स्वास्थ्य को सुधारता है।
शकरकंद : शकरकंद गर्भवती महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें विटामिन A, C, फोलेट और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। ये तत्व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
हरी सब्जियां : हरी पत्तेदार सब्जियां गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक है। इनमें विटामिन, मिनरल्स, और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह सब मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी है।
नट्स : दिन भर में नाश्ते के बाद मुट्ठी भर नट्स खाना कभी बेकार नहीं जाता। नट्स विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं जो हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देते हैं, इसलिए हर दिन मुट्ठी भर नट्स खाना आपको स्वस्थ रखने में मदद करने के लिए एक बढ़िया विचार है।
इन बातों का भी रखें ध्यान :
गर्भावस्था के दौरान ज्यादा देर खड़े न रहें
आरामदायक जूते पहनें
डॉक्टर की सलाह पर रोजाना टहलें
तेज धूप में बाहर जानें से बचें