रिश्वत लेते पकड़ाया रेवेन्यु अफसर, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पेंड्रा : हर सरकारी विभाग में आम आदमी का काम रिश्वत दिये बिना नहीं होता, वहीँ सरकारी अधिकारी कहता है आम आदमी अपना काम जल्दी करवाने के लिये रिश्वत देता है। वहीँ ऐसे ही कई बार अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ में आ जाते है। ऐसा ही एक मामला गौरेला नगरपालिका का राजस्व कर्मचारी 8000 रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने राजस्व बाबू अरविंद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। एन्टी करप्शन ब्यूरो ने कार्यवाही की। 

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व बाबू अरविंद गुप्ता नए मकान को निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए पैसों की मांग कर रहा था। उसने बेलगहना निवासी शिकायतकर्ता एडवोकेट रवि गुप्ता से उनके समता नगर में भवन निर्माण की अनुमति के लिए आठ हजार की घूस मांगी थी, जिसके एवज में उनका काम रोक रखा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।