रायपुर : पूरा छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों में लू चल रही है और लू के कहर से तीन लोगों की अब तक मौत भी हो गई है। गुरुवार को प्रदेश में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस मुंगेली का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। भीषण गर्मी के कहर से रायपुर में ट्रैफिक जवान की मौत हो गई, छत्तीसगढ़ में समर कैंप स्थगित छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौत की खबरें भी सामने आ रही है। राजधानी में ही एक ट्रैफिक जवान की मौत गर्मी से होने की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर भीषण गर्मी के कारण सरकार ने समर कैंप को स्थगित कर दिया है। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में अब तक 6 मौतों की पुष्टि हो चुकी है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन भी झुलसाने वाले रहेंगे तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों लू का कहर बरसेगा। गुरुवार को भी प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा और तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया। दिन के साथ ही अब रात में भी गर्म हवाएं चलने लगी है और मौसम विभाग भी लगातार लू को लेकर अलर्ट कर रही है। वहीँ नौतपा भी जारी है, नौतपा में सूर्य पृथ्वी के सबसे निकट रहता है।
विभाग का कहना है कि लोग सुरक्षा के उपाय करते हुए ही घर से बाहर निकले। इन दिनों अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है और झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी के मामले में मई आखिरी सप्ताह की यह गर्मी पिछले करीब पांच से छह वर्षों का रिकार्ड तोड़ चुकी है। वहीँ लोगों ने कहा गया है कि जब तक जरुरी काम ना हो 12 बजे से 4 बजे तक बिलकुल ना निकलें। वहीँ सड़कों से भीड़ भी गायब हो गई है।
केरल में मानसून का प्रवेश, बस्तर में बारिश के आसार :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार मानसून का केरल प्रवेश हो चुका है। मानसून के उत्तरी सीमा अमीनी, कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमार, अगरतला, धुबरी है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार 31 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण भाग में रहेगा।
यह रहा अधिकतम तापमान :
रायपुर 46.8 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक
बिलासपुर 46.4 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर 40.7 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर 43.9 डिग्री सेल्सियस
पेंड्रा रोड 43.4 डिग्री सेल्सियस
राजनांदगांव 46.0 डिग्री सेल्सियस
डोंगरगढ़ 43.0 डिग्री सेल्सियस
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



