रायपुर : पंडित प्रदीप मिश्रा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा सुना रहे हैं। यह स्थान रायपुर में रायपुर महादेव घाट खारुन नदी को पारकरके है, जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे है। शनिवार को कथा से पहले मीडिया से बातचीत में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सनातनियों को चार बच्चे पैदा करना चाहिए। दो अपने लिए और दो राष्ट्र के लिए। जब तक कानून नहीं आता तब तक ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें। धर्म में राजनीति और राजनीति धर्म में चलता आया है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलु है। सत्ता के सिंहासन में किसको देखने के सवाल पर कहा कि युवाओं को रोजगार और धर्म को आगे बढ़ाने वालों को मिलना चाहिए।
नक्सलियों को संदेश : राष्ट्र हित में काम करें :
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र वैसे भी है। यहाँ सारे देवताओं का निवास है। सभी देवताओं को पूजा जाता है। नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि इससे मुक्ति के लिए सरकार लगी हुई है। पत्रकारों की कलम में वो दम है, जो बिगड़े हुए को सुधार सकता है। मिश्रा ने कहा कि नक्सलियों को ये संदेश देता हूं कि वे राष्ट्र हित में काम करें।
अपने धर्म का पालन करें :
पंडित मिश्रा ने धर्मांतरण को लेकर कहा कि जो जहां है, वह अपने धर्म में रहो, अपने धर्म का पालन करो। छोटे-छोटे लोग मिल जाते हैं, जो अपने धर्म में ले जाते हैं और अपने धर्म में मिला लेते है। इसमें अपनी ही गलती है। लोग कहते है कि हम घर वापसी करा रहे हैं। हम कहते हैं, कि गए ही क्यों थे। प्रयास ये करें कि इनको अपने धर्म में ही रखें। जिससे को सनातनी अन्य धर्म में ना जाये।
26 मई से चल रही है कथा :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
अमलेश्वर में 26 मई से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा चल रही है। 2 जून तक चलने वाले इस आयोजन में हर दिन 1 लाख के आस-पास काफी लोग पहुंच रहे हैं, रास्ते पर जाम लगने की समस्या हो गई है, जिसको पुलिस प्रशासन सँभालने में लगा हुआ है। कथा में झारखंड, बिहार, बंगाल, पंजाब, मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गर्मी लू और तपिश झेलकर भी ये सभी लोग पंडाल में ही रात गुजार रहे हैं। श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।



