नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। वास्तविक रुझान 12 बजे के बाद ही स्पष्ट हो पायेंगे तब तक जो काउंटिंग चल रही है, उसके हिसाब से अधिकतर जगहों पर भाजपा पिछड़ रही है। शुरुआती रुझानों की मानें तो उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां समाजवादी पार्टी रुझानों में भाजपा से आगे निकल गई है। शुरुआती रुझानों को देखें तो उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से समाजवादी पार्टी 59 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 19, RLD 1 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। जो कि उम्मीद के परे का परिणाम है।
शुरुआती रुझानों में वाराणसी से पीएम मोदी, अमेठी से स्मृति ईरानी, अयोध्या से लल्लू सिंह समेत कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। सपा मुजफ्फननगर, आजमगढ़ और सहारनपुर में कांग्रेस आगे चल रही है। यूपी लोकसभा चुनावों के रुझानों में सपा आगे चल रही है, भाजपा पिछड़ गई है। इसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। हालांकि रुझानों में किसी भी समय बदलाव हो सकता है, लेकिन कहीं ना कहीं इसे भाजपा का अति आत्मविश्वास का नतीजा भी माना जा रहा है। अब आगे के परिणामों पर नजर टिकी हुई है। इंतजार करते है शाम तक।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
ये बड़े नेता चल रहे पीछे :
- अमेठी में भाजपा नेता स्मृति इरानी पीछे चल रही हैं। कांग्रेसी प्रत्याशी केएल शर्मा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
- सुलतानपुर से मेनका गांधी पीछे चल रही हैं। सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
- अयोध्या में भी राम मंदिर फैक्टर देखने को नहीं मिला। शुरुआती रुझानों में भाजपा को नुकसान होता दिख रहा है। वहां से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्यासी अवधेश प्रसाद लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
- देवरिया से कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह 10000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
- मिर्जापुर से अपना दल प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल 1800 वोट से पीछे हैं। बता दें, वो पिछली बार भी इसी सीट से सांसद रहीं।
- भाजपा मुजफ्फरनगर प्रत्याशी संजीव बालयान भी 3000 वोट से पीछे चल रहे हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट संजीव बालयान का होम ग्राउंड है।
- भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर भी अमरोहा लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं।
- आजमगढ़ सीट से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्रे यादव 17000 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट से भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा के प्रत्याशी हैं। उपचुनाव जीतकर पिछली बार निरहुआ सांसद भी रहे हैं।
- नगीना से भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार 51000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद चुनावी रण में बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।



