राजधानी की सीट पर भाजपा को एकतरफा बहुमत, बृजमोहन जीते।

रायपुर : राजधानी लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ की हॉट सीट रायपुर पर एकतरफा परिणाम देखने को मिल रहा है, वहीँ पिछले चुनाव में बृजमोहन ने यहाँ से बड़ी जेट दर्ज की थी। अब रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा कांग्रेस को बुरी तरह हराकर 450991 अधिक वोट से जीत दर्ज की है। बता दें कि, रायपुर से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस से विकास उपाध्याय उम्मीदवार चुने गए थे, जो कि हार गये है।

छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत :

रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को 820630 बहुमत और कांग्रेस को 369639 बहुमत मिले। प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करते हुए भाजपा रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अपनी जीत का जश्न मना रही है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में भाजपा को 10 और कांग्रेस के हाथों में 1 सीट आई है। कोरबा लोकसभा सीट से परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया है। वहीं धूर नक्सली प्रभावित क्षेत्र बस्तर से भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/