मुंबई : मंगलवार को चुनाव नतीजों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। बुधवार को सीन थोड़ा बदला हुआ दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार उतार-चड़ाव जारी है,. वास्तव में देश में सरकार एनडीए की बनेगी या फिर इंडिया की। इस बात का असमंजस शेयर में लगातार बनता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि NDA की सरकार बनना तय है। आज जब बाजार खुला तो मात्र 5 मिनट में 600 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिली। अगले ही पल बाजार की ये तेजी काफूर हो गई और दोनों ही इंडेक्स लाल निशान पर आ गए। मात्र 15 मिनट के कारोबारी सत्र में ऐसा दो बार देखने को मिला।
सुबह 9 बजकर 30 मिनट में सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिल रही थी, वहीं निफ्टी में भी 153 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ये परिस्थितियां नई सरकार बनने और उसके बाद भी कुछ दिन जारी रह सकती है। सब सरकार की गतिविधि पर निर्भर रहेगा।
सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव :
मंगलवार को शेयर बाजार में करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। अब बुधवार को भी शेयर बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार शेयर बाजार लगभग 1000 अंकों की तेजी के साथ 73,027.88 अंकों पर खुला। अगले कुछ ही मिनट में बाजार में गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 71,893.21 अंकों के निचले स्तर पर आ गया। फिर से बाजार में रिकवरी देखने को मिली है. सेंसेक्स 9 बजकर 35 मिनट पर 390.02 अंकों का इजाफा देखने को मिल रहा है और 72,467.77 अंकों पर कारोबार करता हुइा दिखाई दे रहा है। एक दिन पहले सेंसेक्स 4300 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था और 72,079.05 अंकों पर बंद हुआ था। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 6300 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। वहीँ सोमवार को अप्रत्याशित बढ़ोतरी भी हुई थी।
निफ्टी की कैसी दिख रही है चाल :
दूसरी ओर निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। जब नेशनल स्टॉक ओपन हुआ था तो प्रमुख सूचकांक निफ्टी 243.85 अंकों की तेजी के साथ ओपन हुआ था, जिसके बाद निफ्टी में 92.55 अंकों की गिरावट आ गई। अब जब बाजार को ओपन हुए करीब 20 से 25 मिनट हो चुके हैं तो निफ्टी में 70 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। जबकि एक दिन पहले निफ्टी 1300 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि ये गिरावट 1900 से ज्यादा कारोबारी सत्र के दौरान देखने को मिली थी। इसका मतलब निफ्टी में करीब 9 फीसदी तक की गिरावट देखी गई थी। अब आने वाले दिनों में भी निफ्टी में उतार—चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
किन शेयरों में गिरावट :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार लार्सन एंड टुब्रो के अलावा एनटीपीसी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों ही शेयर 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1 से 2 फीसदी की गिरावट पर हैं। वहीं दूसरी ओर एचयूएल के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं एशियन पेंट, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, आईटीसी के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बीपीसीएल के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा पॉवरग्रिड के शेयर में 5 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में बुधवार को भी 4 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। औसतन मार्किट में 20 फीसदी की गिरावट सामने आई है।
क्या कह रहे हैं जानकार? :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
जानकारों की मानें तो शेयर बाजार में नई सरकार बनने तक और उसके बाद भी शेयर बाजार में अस्थिरता देखने को मिल सकती है। जानकारों के अनुसार शेयर बाजार की नजरें सरकार बनने को लेकर है। सबसे बड़ा सवाल पीएम चेहरे पर भी फंसा हुआ है, जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशक असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पीएम मोदी ही बनेंगे लेकिन अभी तक समीकरण अस्पष्ट है। जैसा कि बाजार जानकारों का मानना है कि मजबूत सरकार के साथ बाजार भी खड़ा हुआ दिखाई देता है। जैसा कि बीते दस सालों में देखने को मिला था। इस बार खिचड़ी सरकार बन रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में कई तरह की शंकाए देखने को मिल रही हैं। वहीँ बाज़ार में अस्थिरता रहने के अनुमान है। हालाँकि नई सरकार के मजबूत कदम अस्थिरता को लम्बा नहीं चलने देंगे।



