मनीषा का हसन के साथ था प्रेम-प्रसंग, फिर प्रेमी हसन के साथ मिलकर महिला ने कर दिया ये खौफनाक काण्ड….।

बलरामपुर : हत्या करके अपराधी उसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास करते है, लेकिन अपराध इतनी आसानी से छुपता नहीं है, जिस घटना को पुलिस करीब एक साल तक सड़क हादसा मानती रही, वह दरअसल एक सोची-समझी हत्या की साजिश निकली। पति की हत्या के लिए पत्नी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी बनाई और पिकअप चालक को एक लाख रुपये की सुपारी दी। तय साजिश के तहत बाईक से जा रहे पति को पिकअप से जोरदार टक्कर मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, और पिकअप सवार दुर्घटना को अंजाम देकर भाग गया। 

सड़क हादसे के पीछे सामने आई हत्या की साजिश :

इस मामले में नया मोड़ आया, जब मृतक की मां ने बहू के प्रेम संबंधों की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जांच आगे बढ़ी और हादसे के पीछे छिपी कथित हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई। मामला झारखंड के चिनियां थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रहने वाले श्रीकांत रवि के रूप में हुई है। करीब 13 साल पहले श्रीकांत की शादी झारखंड के देवीगंज निवासी मनीषा से हुई थी। बताया गया है कि दंपत्ति के तीन बच्चे हैं। 

नजदीकियां बढ़ीं तो पति को रास्ते से हटाने की रची साजिश :

पुलिस के मुताबिक, मनीषा का मोहम्मद हसन नाम के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। हसन रामानुजगंज में मोबाईल की दुकान चलाता था और कुछ समय तक श्रीकांत के घर में किराए पर भी रहा था। इसी दौरान मनीषा और हसन के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि, समय के साथ यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि दोनों ने श्रीकांत को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।  इसके बाद हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की योजना बनाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि पिकअप चालक को कथित तौर पर एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। योजना के मुताबिक, श्रीकांत जब बाइक से जा रहा था, तभी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। .

शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला सड़क दुर्घटना का ही लगा और पुलिस ने उसी दिशा में कार्यवाही की, धीरे – धीरे इस काण्ड की परतें खुलती गई। करीब एक साल बाद मृतक की मां ने पुलिस को मनीषा और मोहम्मद हसन के कथित संबंधों की जानकारी दी। इस अहम सुराग के बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की। जिसके बाद पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को हादसे के पीछे साजिश के संकेत मिले और मामला हत्या में बदल गया। पुलिस अब इस पूरे मामले में शामिल लोगों की भूमिका, सुपारी की रकम और हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।