घर की सीढ़ी गिरी नीचे गेम खेल रहे बच्चे आये चपेट में, सामने आई ये घटना….।

खैरागढ़ : जिले में अचानक भर भराकर मकान की जर्जर सीढ़ी मोबाइल पर गेम खेल रहे 5 बच्चों के ऊपर गिर गई। इस घटना से सभी बच्चे घायल हो गए हैं। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। यह मामला गंडई थाना क्षेत्र का है। मामलों की हालत गंभीर बताई गई है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा ग्राम चिलगुड़ा पंचायत की है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की सुबह लालाराम कोठले के घर के पास भावेश कोठले, उदय मरकाम, शशि साह रुपेश साहू और कुटेलीखुर्द से ग्राम चिलगुड़ा आए मेहमान टिकेश्वर मोबाईल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान उन पर लालाराम कोठले की दूसरी मंजिल से छत पर जाने के लिए सीढ़ी थी, जो पुरानी और जर्जर थी। अचानक सीढ़ी टूटकर बच्चों पर गिर गई। भावेश के पैर में जंग लगा रॉड घुस गया था, जिसे निकाल दिया गया है। उसका पैर फैक्चर था। उसका इलाज किया गया है, घटना के बाद से बच्चा डरा हुआ है।

रूपेश साहू को इलाज के बाद भेजा घर :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

वहीं इस घटना में टिकेश्वर को सिर में गंभीर चोट आई हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। गंभीर चोट को देखते हुए गंडई अस्पताल से उदय मरकाम और शशि साह को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। रूपेश साहू को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मामले को लेकर मकान के मालिक पर अपराध दर्ज किया जा सकता है, हालाँकि मामले में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।