सुबह मंदिर पहुंचे पूजा करने तो हनुमान जी की मूर्ति मिली टूटी हुई, मामले को लेकर मचा बवाल।

अजमेर (राजस्थान) : कई बार कुछ मामले ऐसे सामने आ जाते है कि प्रशासन के हाथ पाँव फूल जाते है, ऐसे ही अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र में एक बार फिर सामाजिक सौहार्द बिगाड़े जाने का मामला सामने आया है। यहां के हनुमान चौक पर स्थित एक हनुमान प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ हिंदूवादी संगठन उग्र हो गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए। फिलहाल मामले को शांत कर लिया गया है। घटना को लेकर सुबह से बवाल मचा हुआ है, सुबह जब कुछ लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो भगवान की मूर्ति खंडित मिल थी।

प्रदर्शनकारियों ने की जांच की मांग :

खबर के अनुसार नसीराबाद क्षेत्र के हनुमान चौक पर स्थित हनुमान जी की मूर्ति को बीती रात किसी असामाजिक तत्व ने खंडित कर दिया। सुबह जब लोगों ने खंडित मूर्ति को देखा तो लोगो में आक्रोश फैल गया। मूर्ति तोड़ने की खबर मिलते ही हनुमान चौक पर लोग जमा हो गए। इस बीच घटनास्थल पर आम लोगों के साथ-साथ हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंच गए। आक्रोशित लोग मंदिर के सामने जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष जसवंत गुर्जर ने कहा कि मंदिर का पुनर्निमाण कर नई मूर्ति स्थापित की जाए और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जाए कि उसकी मंशा क्या थी और क्या इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है? उन्होंने विधर्मियों को लेकर भी संदेह जताया।

पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

नसीराबाद सिटी थाना पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आक्रोशित लोगो को शांत कराया। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया कि एक महिला वहां पर मौजूद थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस महिला को पकड़ लिया गया है, उसकी जानकारी का खुलासा अभी नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिला हाव-भाव से विक्षिप्त लग रही है। मामले की सूचना पर एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। महिला को पकड़ने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मामले में कार्यवाही जारी है, वहीं हिंदूवादी संगठनों ने अपना आक्रोश जताया है।