एस जयशंकर पुनः बने विदेश मंत्री, चीन और पाकिस्तान को लेकर साफ किया भारत का रुख, बताया ये….।

नई दिल्ली : एस जयशंकर को लेकर आम भारतीय भी उन्हें फिर से विदेश मंत्री बनते हुये देखना चाहते थे, जो कि उनकी इच्छा पूरी हुई है, वहीँ राजनयिक से नेता बने एस जयशंकर ने मंगलवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए विदेश मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया है। एस जयशंकर (69) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें पिछली सरकार में संभाले गए मंत्रालयों की ही जिम्मेदारी दी गई है। जिनमें मुख्यतौर पर राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण सहित कई वरिष्ठ नेताओं को फिर से वही मंत्रालय सौंपा गया है, जो कि पिछली सरकार में उनके पास था। 

चीन और पाकिस्तान साफ है भारत का रुख :

चीन और पाकिस्तान को लेकर भी अगले पांच साल के रिश्तों पर विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत का रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि, “किसी देश में खासतौर पर किसी लोकतंत्र में यह बहुत बड़ी बात होती है, जब लगातार तीन बार किसी सरकार को चुना जाता है। इस वजह से दुनिया को जरूर महसूस होगा कि भारत में राजनैतिक स्थिरता है।” उन्होंने आगे कहा “जहां तक चीन और पाकिस्तान की बात है, इन देशों के साथ भारत के रिश्ते थोड़े अलग हैं। इस वजह से समस्याएं भी अलग हैं। चीन के संबंध में हमारा ध्यान सीमा मुद्दों का समाधान खोजने पर होगा और पाकिस्तान के साथ हम वर्षों पुराने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे का समाधान खोजना चाहेंगे।” इस मुद्दे पर एस जयशंकर ने स्पष्ट उपरोक्त बातों को लेकर स्पष्ट कर दिया है।

पीएम मोदी को धन्यवाद :

गठबंधन की सरकार को लेकर जहाँ असमंजस की स्थिति थी, वहीँ योग्यता के आधार पर एस जयशंकर को विदेशमंत्री बनाना जरुरी था, इस मुद्दे पर एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ”विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।” विदेश मंत्री के रूप में वर्ष 2019 से कार्यभार संभालने वाले जयशंकर ने वैश्विक मंच पर कई जटिल मुद्दों को लेकर भारत के रुख को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की अपनी क्षमता का आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया है। एस जयशंकर ने रूस-यूक्रेन जंग, भारत की G20 अध्यक्षता, रूस से तेल की खरीद समेत कई मामलों पर भारत के हितों को प्राथमिकता दी है। 

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/