भगवान शिव के मंदिर में हुई तोड़फोड़, आये दिन सामने आ रहे है ऐसे मामले, घटना को लेकर हिन्दुओं में नाराजगी।

अम्बिकापुर : राज्य में कई बार हिन्दू मंदिरों में मूर्तियाँ तोड़ने की घटनायें लगातार सामने आती रहती है, और मामले में जब कार्यवाही होती है तो सामने आता है की किसी विक्षिप्त ने ये नुकसान पहुँचाया है, ऐसी घटनाओं को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने संदेह जाहिर किया है की कहीं ये सोची समझी साजिश के तहत तो नहीं किया जा रहा है, वहीँ ऐसी घटनायें लगातार बढ़ रही है, जिससे हिन्दू आस्था पर आघात हो रहा है, ऐसी घटनायें पहले इतनी ज्यादा नहीं होती थी। वहीँ इधर गिरौदपुरी धाम में हुई तोड़फोड़ के विरोध की आग अभी बुझी भी नहीं थी कि इसी बीच अम्बिकापुर में अज्ञात तत्वों ने शिव मंदिर में भी तोड़फोड़ कर दी है। मंदिर के अंदर खंडित शिव की प्रतिमा देखकर हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है, वहीँ स्थानीय हिन्दू भी आक्रोशित हो गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि, यह मंदिर कमलेश्वरपुर थाना से कुछ दूरी पर स्थित है। यह पूरा मामला मैनपाट के कमलेश्वर का है। 

हजारों की संख्या में सतनामी समाज प्रदर्शन करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे :

ऐसे ही सोमवार को बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के लोग अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सतनामी समाज के लोग पहुंचे थे। दशहरा मैदान में उग्र प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की सुरक्षा को भेदकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए थे। कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। भीड़ काफी आक्रोशित हो गई थी।

लगभग 4 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे :

प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए थे।लगभग 4 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्टर परिसर पहुंच कर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे। जिनको नियंत्रित करने के लिये सिर्फ 500 जवान भेजे गये थे, घंटों तक बवाल काटने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए थे। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्र अब मौके पर पहुंच गए थे। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने घटना की जानकारी ली थी। श्री साय ने स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश दिए थे। इस घटना पर लगातार वे नजर बनाए हुए थे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।

सीबीआई जांच की कर रहे मांग :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

सुबह जब पूजा करने गए तब देखा कि, कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों ने तीन जैतखाम को आरी से काट-काट कर फेंक दिया गया था। इसके बाद पुजारी कसमदास भास्कर ने 17 जून को  थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गिरोदपुरी में पहले भी ऐसी घटनायें सामने चुकी है, वहीँ इस घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था।  पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया था। पुलिस की कार्यवाही से सतनामी समाज के लोग संतुष्ट नहीं थे। इसकी सीबीआई जांच करने की मांग प्रदर्शन कर रहे थे।  

गृहमंत्री बोले- जज करेंगे जांच

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मसले को लेकर घोषणा की है कि, पूरे मामले की न्यायिक जांच की जाएगी। मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश थे कि सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली इस घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। यह न्यायिक जांच रिटायर्ड जज और कार्यरत जज से कराई जाएगी। 

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/