कस्टम मीलिंग घोटाले को लेकर मनोज अग्रवाल और टिल्लू अग्रवाल के घर ED का छापा।

राजनांदगांव : घोटालों को लेकर छत्तीसगढ़ में ईडी की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने राजनांदगाव जिले में छापेमारी की है। जहां कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि में घोटाले को लेकर टिल्लू अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित आवास पर छापा मारा गया है। ईडी ने कस्टम मीलिंग घोटाले में यह कार्यवाही की है। टिल्लू अग्रवाल राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं और उनकी मील छुरिया में है। बताया जाता है कि, आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय के 6 अधिकारियों के दल ने उनके घर पर दस्तक दी। जहां उनके घर में टीम जांच कर रही है। एक सप्ताह के भीतर ईडी का यह दूसरा छापा है। टिल्लू अग्रवाल को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है। मामले को लेकर भूपेश तक भी आंच जा सकती है, वहीँ भूपेश की करीबी सौम्या चौरसिया भी जेल में है।

प्रोत्साहन राशि के एवज में पैसे लेने का आरोप :

घोटाले को लेकर बताया जाता है कि, वर्ष 2021-22 में कस्टम मीलिंग की प्रोत्साहन राशि के एवज में मिलर्स से प्रति क्विंटल 20 रुपये की जो वसूली की गई थी। उसमें टिल्लू अग्रवाल भी शामिल था। उनके पास से पैसे इकठ्ठे कर नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी तक पहुंचाई गई थी। इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम है। इसकी जांच ईडी के साथ ही एसीबी भी कर रही है, इसके दो सरगना पहले ही गिरफ्त में है।

इससे पहले मनोज अग्रवाल के घर पड़ा था छापा :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

यह पहला वाक्या नहीं है जब ईडी ने राजनांदगाव में अपनी कार्यवाही है। इसके पहले जिला राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के डोंगरगढ़ स्थित निवास पर ईडी ने आठ और नौ जून को छापेमारी की गई थी और दस्तावेजों की जांच की गई थी। उनके घर से दस्तावेजों की दो पोटली जब्त कर ईडी रायपुर ले आई है। हालांकि, जांच में क्या मिला, इसकी जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ने आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। इस मामले में जांच को लेकर क्या सामने आया है, अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है, इसका खुलासा कब होगा ? कैसे होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है, वहीँ घोटाला हुआ है वो तो तय है, लेकिन अंदरूनी तौर पर क्या चल रहा है, कह पाना मुश्किल है। इसके पहले जिला राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के डोंगरगढ़ स्थित निवास पर ईडी ने आठ व नौ जून को दबिश देकर दस्तावेजों की जांच की थी। वहां से दस्तावेजों की दो पोटली जब्त कर रायपुर ले जाया गया था। हालांकि जांच में क्या मिला, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है।