नई दिल्ली : भारत में UPI पेमेंट का इस्तेमाल तो हर कोई करता है। यही वजह है कि यूपीआई यूजर्स की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन अब इससे संबंधित बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल ये जानकारी ऐसे यूजर्स को थोड़ी चिंता में डाल सकती है जो यूपीआई पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसी को लेकर आपके साथ यही जानकारी हम बताने वाले हैं।
भारत की तरफ से Rupay पेमेंट नेटवर्क लाया गया था। यानी ये पूरी तरह भारतीय नेटवर्क था जिसने अमेरिका के Visa और Mastercard नेटवर्क को कड़ी टक्कर दी थी। अब बड़े बड़े बैंकों की तरफ से इसी नेटवर्क पर क्रेडिट कार्ड इशू किया जा रहा है। ज्यादातर यूजर्स इसी का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। यही वजह है कि इसका मार्केट शेयर आज 30 प्रतिशत तक हो गया है। जिसका प्रयोग लगातार बढ़ रहा है।
चार्ज लगेगा ? :
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बड़ी पेमेंट के लिए लोग अब क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। अब क्योंकि 2 हजार से ज्यादा की पेमेंट करने पर MDR चार्ज लगाया जाता है। अब क्योंकि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है तो चार्ज को भी बढ़ाया जा सकता है। यानी आपको छोटी पेमेंट पर भी चार्ज देना पड़ सकता है। लेकिन अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। आगे चलकर इस पर चार्ज लगना संभावित है।
बैंक कर रहे प्लान :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
क्रेडिट कार्ड का मतलब उधार का पैसा होता है, जिसका लोग धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे है, इसकी मदद से यूपीआई पेमेंट को लेकर बैंक अभी भी प्लान बना रहे हैं। क्योंकि क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफ जैसे बैंक भी इस पर ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि Rupay Credit Card पर फोकस किया जा रहा है। बहुत सारी ऐप्स भी हैं जो क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट को बढ़ावा दे रही है। अब ऐसे में इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। लगातार UPI के बढ़ते प्रयोग से लोगों को काफी सुविधा हो गई है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs



