लखनऊ (उ.प्र.) : लखनऊ के अकबरनगर में अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाने की कार्यवाही जारी है। कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आने वाले अवैध फर्नीचर शोरूम, दुकान व मकान गिराए जा रहे हैं। अकबर नगर में दूसरे दिन भी बुलडोजर की कार्यवाही जारी रही। अभी तक सैकड़ों मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। खबर है कि अकबर नगर की चार मस्जिदों और कई मदरसों को भी गिराए जाने की भी आशंका है। अकबर नगर में लड़कियों के लिए मदरसा अहले सुन्नत नूर इस्लाम, एफजेड पब्लिक स्कूल, मुहम्मदिया मस्जिद, मदरसा फातिमा जहरा का निर्माण कराने वाले कारी रोशन एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, “भाजपा के कई नेताओं की मदद की गई थी और कई नेता बने, लेकिन कभी कोई मदद नहीं मिली।”
पढ़ाई कर रहे हैं छात्र :
उन्होंने कहा कि पिछले साल नूरुल इस्लाम मदरसा से 37 छात्र ग्रेजुएट हुए थे, जिनमें से 30 बच्चों ने कुरान हिफ्ज किया था और सात बच्चों ने सस्वर पाठन डिपार्टमेंट से स्नातक किया था और इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी हिस्सा लिया था। हर साल ऐसे दर्जनों छात्र हमारे मदरसे से पढ़कर निकलते थे, लेकिन अब इस मदरसे पर खतरे का साया मंडरा रहा है और आशंका है कि कुछ ही दिनों में यह ध्वस्त हो जायेगा। वहीँ इस कार्यवाही से मुस्लिम पक्ष के लोग नाराज दिखे।
मामले को लेकर मौलाना ने कहा कि गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए लगभग 10 करोड़ की लागत से मदरसा का निर्माण कराया गया है। लड़कियों के मदरसा फातिमा अल-ज़हरा में सैकड़ों गरीब लड़कियां पढ़ती थीं, लेकिन अब न तो मदरसा रहेगा और न ही मस्जिद। लड़कियों के लिए कोई मदरसा नहीं होगा, लगता है सब ध्वस्त हो जायेंगे। जो हमारे लिए बहुत बड़ा झटका होगा।” इस एक्शन को लेकर समझ में कुछ नहीं आ रहा है।
बच्चे हो जाएंगे अनाथ :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
उन्होंने आगे कहा कि 25 साल पहले इस मदरसे की नींव रखी गई थी, आज यह एक नामी मदरसा बन चुका है, लेकिन आज मुझे बुलाया गया है कि मदरसे को जल्दी खाली करो, इसे बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करना है। मैं रात को नहीं सो रहा हूँ और दिन में कुछ नहीं खा रहा हूं। मदरसे में पढ़ाई कर रहे हजारों बच्चे शिक्षा से अनाथ हो गए हैं। इस बात की चिंता सता रही है। जबकि सरकार ने इस मद में काफी मदद की थी।
राजनाथ सिंह ने मदद की दी थी आश्वासन :
उन्होंने कहा कि मैंने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की है, जिस पर पूर्ण पीठ सुनवाई करेगी, लेकिन सुनवाई न होने तक लखनऊ विकास प्राधिकरण हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल नहीं कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी से भी मुलाकात की, उनसे भी विनती की, लेकिन कहीं से कोई राहत की खबर नहीं मिली है, वहीँ कोई मदद नहीं मिली पाई है। अब इस मामले में आगे क्या होगा इस बात की चिंता सता रही है, हो सकता है कार्यवाही टल भी जाये , लेकिन तब तक मुसीबत और दुविधा में फंसे हुये है।
रक्षा मंत्री की पत्नी आती हैं मजार :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पत्नी मजार-ए-शरीफ आती हैं, जहां मैं इमाम की अगुवाई करता हूं और उनके लिए दुआ भी करता हूं, इन सबके बावजूद लखनऊ नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण 16 बुलडोजरों का इस्तेमाल कर सभी के घरों को एक के बाद एक ध्वस्त कर रहे हैं और आशंका है कि मस्जिदों, मदरसों और मंदिरों पर भी बुलडोजर चलेंगे। वहीँ इसकी जद में कई गरीब भी आ रहे है, जिनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
300 परिवारों ने बांधा बोरिया-बिस्तर :
मंगलवार को जब जिला प्रशासन के दस्ते ने सोमवार सुबह अवैध निर्माण तोड़ने का अभियान शुरू किया तो जिन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था, वे महानगर स्थित शिविर में आवंटन पत्र लेने के लिए उमड़ पड़े। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को 300 परिवारों ने आवंटन पत्र लेकर पुराने घर से बोरिया-बिस्तर बांधना शुरू कर दिया। ये दो-तीन दिन में नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।



