कुवैत से एर्नाकुलम लाए गए 45 भारतीय मजदूरों के शव, देख हो जायेंगी आँखें गमगीन।

एर्नाकुलम (केरल) : कुवैत के मंगफ क्षेत्र में गुरुवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। इस आगजनी में 49 लोगों की जलकर मौत हो गई, इनमें 45 भारतीय मजदूर हैं। हादसे में 49 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। कुवैत के अग्निशमन बल ने कहा है कि यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले 45 भारतीय मजदूरों के पार्थिव शरीर को केरल के एर्नाकुलम शहर लाया गया है। इंडियन एयरफोर्स का विशेष विमान 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेकर आया है। इस विमान में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी मौजूद रहे। एर्नाकुलम के पहुंचने बाद अब इस विमान को शाम 4 बजे तक दिल्ली लाया जायेगा। 

केरल के लोग इस घटना से दुखी : सुरेश गोपी :

एनार्कुलम में 45 मजदूरों के पार्थिव शरीर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ये हमारी व्यक्तिगत क्षति है। मृतक के परिजनों समेत केरल के सभी लोग इस घटना से दुखी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभायेगा, क्योंकि हमने हादसे की खबर मिलते ही कार्यवाही शुरू कर दी थी। भारत सरकार उचित कार्यवाही कर पीड़ित परिजनों को उचित राहत एवं सहायता प्रदान करेगी। घटना में घायल हुए भारतीयों को दी जाने वाली सहायता का जायजा लेने, मृतकों के शवों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैत पहुंचे थे विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात भी की है।

हर संभव मदद किए जाने का एलान :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

गुरुवार को हादसे के कुछ घंटों बाद ही भारतीय विदेश राज्य मंत्री कुवैत पहुंच गए थे। उन्होंने शवों को जल्द ही भारत लाने के लिए कुवैत अधिकारियों से तालमेल बढ़ाया था। घटना के बाद भारतीय विदेश राज्यमंत्री ने पीड़ित घायलों से मुलाकात की थी। साथ ही वह हादसे वाली जगह भी गए। उन्होंने पीड़ित और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद किए जाने का एलान किया है। इंडियन एयरफोर्स का ये विशेष विमान मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए भारत लेकर आया है। आगजनी में जान गंवाने वाले भारतीयों मजदूरों में 23 केरल से, 7 तमिलनाडु से, 2-2 आंध्र प्रदेश और ओडिशा से थे। बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और उत्तर प्रदेश से 1-1 मजदूरों की हादसे में जान गई है। कुल 45 भारतीय मजदूर हताहत हुये है।

NTBC कंस्ट्रक्शन कंपनी काम करते थे ये भारतीय :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

आगजनी में जान गंवाने वाले मजदूर कुवैत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBTC में काम करते थे। जांच के दौरान पता चला कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वह बिल्डिंग भी NBTC की ही थी। कुछ भारतीय मजदूर हाल ही में काम के लिए कुवैत आये थे। कई ऐसे भी थे जो दशकों से कुवैत में रह कर काम कर रहे थे। मामले को लेकर प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहाद ने कहा कि कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता वितरित करने के निर्देश जारी किए हैं, हालांकि उन्होंने मुआवजे की राशि का उल्लेख नहीं किया। शेख फहाद ने आगाह किया कि भवन निर्माण से संबंधित किसी भी उल्लंघन पर बिना किसी पूर्व चेतावनी के कार्यवाही की जाएगी। जांच पूरी होने तक प्रभावित इमारत के मालिक को हिरासत में रखा जायेगा। वहीँ कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।