पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने यात्री ट्रेन को मारी टक्कर, 7 की मौत, 25 घायल, देखें विडियो।

दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आज सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां ट्रैक पर खड़ी कंचनगंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से तेज गति से आ रही एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी है, जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि न्यूजलपाईगुड़ी से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस सिलीगुड़ी पार करने के बाद रंगपनीर स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में ट्रेन के पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में अब तक 7 यात्रियों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में माल गाड़ी ट्रेन के लोको पायलट की भी मौत हो गई है। टक्कर काफी भयानक थी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो पैसेंजर बोगी और एक पार्सल बोगी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग हताहत हो सकते हैं। घटना स्थल के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है।मामले को लेकर राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। दार्जिलिंग पुलिस के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने बताया, “हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है और 20-25 घायल हो गए हैं। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। हादसा तब हुआ जब एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई।”

कई फीट हवा में उछली ट्रेन की बोगियां :

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में दो पैसेंजर बोगी और एक पार्सल बोगी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। घटना स्थल के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। टक्कर लगने की वजह से ट्रेन की बोगियां हवा में कई फीट हवा में उछल गईं जिसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

रेल मंत्री अश्विवनी वैष्णव ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण :

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना पर दुख जताया है और कहा है कि एनएफआर क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का ट्वीट :

एनएफआर जोन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के समन्वित प्रयासों से तेजी से बचाव अभियान चल रहा है। घायलों को शीघ्रता से अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

सियालदह में हेल्प डेस्क नंबर जारी :

033-23508794

033-23833326
GHY Station 
03612731621
03612731622
03612731623
LMG helpline no.
03674263958
03674263831
03674263120
03674263126
03674263858
 KIR STATION HELP DESK NO- 6287801805

 Help line Number at Katihar
09002041952
9771441956
 EmergencyNJP+916287801758

 HWH help desk nos. 03326413660
P & T presently placed at booth and at Enquiry 03326402242 03326402243..

हादसे से संबंधित अपडेट्स… :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

 पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके में ट्रेन हादसा हुआ है।

सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

 ट्रेन के 3 डिब्बे बेपटरी हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल की बिहार सीमावर्ती इलाके में ये हादसा हुआ है।

13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा लेट न्यू जलपाईगुड़ी से खुली थी।

 बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस पटरी पर खड़ी थी।

 इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने यात्री ट्रेन में टक्कर मार दी।

दार्जिलिंग एसपी, आईजी उत्तर बंगाल घटनास्थल पर मौजूद हैं।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गईं हैं और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

राज्य सरकार द्वारा बचाव अभियान में शामिल होने के लिए एनडीआरएफ टीमों की मांग की गई है।

इस घटना में कंचनजंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

 वहीं रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है।

 कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी कर दी गई है।

 न्यू जलपाईगुड़ी से रिलीफ ट्रेन घटना स्थल की तरफ रवाना कर दी गई है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

इस हादसे में 10 से 15 लोगो के मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे है। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम ने फोन पर दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार से रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद किशनगंज गौहाटी रेल मार्ग पर यातायात बाधित है। मालगाड़ी ने अगरतला से सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को जैसे ही टक्कर मारी, हर तरफ चीख-पुकार मच गई। टक्कर लगने की वजह से ट्रेन की बोगियां हवा में कई फीट हवा में उछल गईं। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे का कहना है कि हादसे के बाद भारी बारिश के बीच मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सूत्रों का कहना है कि रेल सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक हो सकती है। हादसे की जांच के लिए जल्द ही कमेटी की घोषणा की जाएगी।