बृजमोहन छोड़ेंगे विधायक का पद, इस दिन लेंगे सांसद पद की शपथ, मंत्री पद को लेकर सामने आई ये बात….।

रायपुर : लोकसभा चुनाव में रायपुर से सांसद का चुनाव जीतने वाले प्रदेश के मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल 19 जून को विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं, अब तक इसी दुविधा में चल रहे बृजमोहन अग्रवाल कोई निर्णय नहीं ले पाये है। खबर है कि 24 जून को लोकसभा का सत्र प्रारंभ हो रहा है, इसमें वे भी सांसद पद की शपथ लेंगे। इसके पहले वे विधायक का पद छोड़ देंगे। प्रदेश के मंत्री के पद को लेकर बृजमोहन कह चुके हैं कि वे छह माह तक इस पद पर बने रह सकते हैं, लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहमति जरूरी होगी। जिसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निर्भर करता है।

भाजपा ने लोकसभा के चुनाव में इस बार रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा का चुनाव लड़वाया है। इस चुनाव में उनको रिकॉर्ड मतों से जीत मिली। केंद्र में मंत्री बनने की दौड़ में विजय बघेल, संतोष पांडेय के साथ बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को मंत्री बनाया है। अब तक बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उनकी जीत को लेकर समर्थक केन्द्रीय मंत्री पद की मांग कर रहे है। वहीँ बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को आभार रैली भी निकाली थी।

समय-सीमा से एक दिन पहले :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

मामले के जानकारों का कहना है, सांसद के चुनाव के बाद 6 जून को अधिसूचना जारी हुई थी। ऐसे में 6 जून के बाद से 14 दिनों का समय मिलाकर 20 जून तक का समय होता है। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि बृजमोहन अग्रवाल ने 19 जून को विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। संभावना है कि समय सीमा समाप्त होने के एक दिन पहले वे विधायकी छोड़ देंगे।