इस बैंक में लगा RBI का ताला, कहीं आपका खाता भी तो इस बैंक में नहीं?

गाजीपुर (उ.प्र.) : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इन दिनों नियमों का उल्लंघन कर रहे बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर जबरदस्त कार्यवाही कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में आरबीआई ने कई बड़े बैंकों पर भारी भरकम जुर्माने ठोके हैं। अब आरबीआई ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित पूर्वांचल कोऑपरेटिव बैंक को बंद करने का आदेश सुनाया है। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, इस बैंक के पास कारोबार करने के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं बची थी। साथ ही इसकी कमाई के साधन भी नहीं नजर आ रहे थे। इसलिए बैंक को बोरिया बिस्तर समेटने का आदेश दिया गया है। वहीँ जितने बैंकों की माली हालत ख़राब होगी उन्हें बंद किया जायेगा। NPA को लेकर भी RBI की सख्ती जारी है।

DICGC के तहत 5 लाख रुपये तक वापस मिल जाएंगे :

रिजर्व बैंक ने उत्तर प्रदेश के कमिश्नर फॉर कोऑपरेशन एंड रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज को भी बैंक को बंद करने के निर्देश दिए हैं। आरबीआई ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि पूर्वांचल कोऑपरेटिव बैंक को बंद करके एक लिक्विडेटर की नियुक्ति कर दी जाए। लिक्विडेशन पूरा होने पर बैंक के खाताधारकों को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी स्कीम (DICGC) के तहत 5 लाख रुपये तक वापस मिल जाएंगे, ज्यादा पैसे होने पर डूब जायेंगे? बैंक अकाउंट में 5 लाख रुपये तक जमा होने पर ही DICGC का लाभ मिलता है। इससे ज्यादा पैसा बैंक में जमा होने पर वह वापस नहीं मिल पाता है। अब ज्यादा रकम वालों के लिये यह खबर मुसीबत में डालने वाली है।

99.51 फीसदी अकाउंट होल्डर्स को मिलेगा पूरा पैसा :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

आरबीआई ने बताया कि पूर्वांचल कोऑपरेटिव बैंक द्वारा दिए गए डेटा के अनुसार, बैंक के 99.51 फीसदी अकाउंट होल्डर्स को अपना पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।केंद्रीय बैंक के अनुसार, पूर्वांचल कोऑपरेटिव बैंक की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। वह अपने अकाउंट होल्डर्स को पूरा पैसा वापस करने में सक्षम नहीं है। उनके पास बैंक को चलाने लायक पूंजी भी नहीं बची है, न ही बैंक की कमाई बढ़ने की कोई उम्मीद नजर आ रही थी, अब ऐसे जिन बैंकों की हालत ख़राब है उन्हें बंद करना जरुरी है, अगर, ऐसी स्थिति में उन्हें आगे कारोबार करने दिया जाता तो अकाउंट होल्डर्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता था। इसलिए बैंक को बंद करने का फैसला लिया गया है।

रिजर्व बैंक ने पूर्वांचल कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द करते हुए कहा है कि वह तत्काल प्रभाव से न कोई डिपॉजिट स्वीकार सकेगा और न ही कोई पेमेंट कर सकेगा। उस पर किसी भी तरह का बैंकिंग बिजनेस करने की रोक लगा दी गई है। अब यह बैंक बंद हो जायेगा।