पक्ष में फैसला सुनाने के लिये एसडीएम ने मांगी 50 हजार की रकम, एसडीएम सहित चार गिरफ्तार।

सरगुजा : कहा जाता है, न्याय , शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबका समान अधिकार होना चाहिये, लेकिन अगर न्याय देने वाला ही रुपयों की मांग करे तो न्याय कैसे मिलेगा? ऐसे ही न्याय देने वाले को परमेश्वर कहा गया है, तो ऐसे ही न्यायाधीश सही न्याय नहीं देगा तो आम आदमी और गरीब को न्याय कैसे मिलेगा? ऐसे ही एक मामले में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने एसडीएम बीआर खांडे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी एसडीएम और उसके अधीन काम करने वाले तीनों कर्मचारियों को आज कोर्ट में पेश करेगी। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम एसडीएम को साथ लेकर उनके गांधी चौक स्थित निवास पहुंची। जहां जांच के दौरान टीम ने दो बंडल दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

जमीन को लेकर एसडीएम कोर्ट में चल रहा है केस :

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम कोर्ट में ग्राम जजगा निवासी कन्हाई राम बंजारा का जमीन विवाद से जुड़ा मामला विचाराधीन है। कन्हाई राम की जजगा स्थित तीन भूमि रकबा क्रमांक 0.251, 0.635 और 0.243 हेक्टेयर भूमि उसके और परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज है। उसके बड़े पिता ने जमीन केवल अपने नाम दर्ज कराने के लिए तहसील में आवेदन दिया था। तत्कालीन तहसीलदार उदयपुर ने केस में कन्हाई राम के बड़े पिता सहित अन्य के नाम पर राजस्व रिकॉ​​​​​​र्ड दुरुस्त करने का आदेश 21 सितंबर 2022 को दिया था। इस पर कन्हाई राम के बड़े पिता ने एसडीएम कोर्ट में अपील कर दी। इस मामले में एसडीएम बीआर खांडे ने कन्हाई राम से उसके पक्ष में फैसला सुनाने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत देने में सक्षम ना होने के कारणमामला रुका रहा।

चपरासी के जरिये लेता था रिश्वत :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

जिसके बाद कन्हाई राम ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई और पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को अंबिकापुर एसीबी के DSP प्रमोद कुमार खेस के नेतृत्व में टीम उदयपुर भेजी गई। शाम लगभग 6 बजे कन्हाई राम बंजारा केमिकल लगे नोट लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि एसडीएम ने रिश्वत की रकम क्लर्क धरमपाल को लेने के लिए कहा। धरमपाल ने रुपए लेकर चपरासी अबीर राम को दे दिए। बाद में एसडीएम के निर्देश पर रकम होम गार्ड कवि नाथ सिंह को दे दी गई। इस दौरान ACB की टीम ने छापा मारा और SDM सहित सभी आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्यवाही से SDM को कोई फर्क नहीं पड़ा।

मुस्कुराते हुए निकला एसडीएम :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

एसडीएम भागीरथी खांडे ने 50 हजार की रिश्वत लेने के साथ ही कन्हाई और उसके परिजनों की जमीन पर कब्जे की कोशिश भी की थी। आरोप है कि एसडीएम ने जजगा में 50 डिसमिल जमीन की बिक्री के लिए पावर ऑफ अटर्नी दो परिचित महिलाओं के नाम करा ली थी। जिससे भविष्य में वह जमीन अपने नाम पर करा सके। रिश्वतखोरी करते पकड़े गए एसडीएम खांडे के निवास पर जांच के बाद जब ACB की टीम उन्हें लेकर दफ्तर के लिए रवाना हुई तो एसडीएम मुस्कुराते हुए बाहर निकला। SDM ने अंबिकापुर के साथ लखनपुर और उदयपुर में भी बंगला अलॉट करा रखा है। इस कार्यवाही को लेकर एसडीएम के हावभाव में कोई फर्क नहीं पड़ा।

इस तरह पकड़े गए आरोपी :

एसीबी द्वारा शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप कार्यवाही के तहत शुक्रवार की शाम 6 बजे कन्हाई राम को 50 हजार रुपए के साथ एसडीएम कार्यालय भेजा गया। इस दौरान जब कन्हाई राम बंजारा ने एसडीएम भागीरथी खांडे से रुपए के लेनदेन की बात की तो एसडीएम ने रुपए अपने बाबू धरमपाल को लेने के लिए कहा। इस बीच रीडर धरमपाल ने भृत्य अबीर राम को रिश्वत की रकम को अपने पास रख लेने को कहा जिसे अबीर राम ने अपने हाथों में ले लिया तथा रिश्वत की रकम लेने के बाद वह एसडीएम के पास चला गया और एसडीएम को जानकारी दी कि कन्हाई राम से रिश्वत की रकम 50 हजार रुपए को उसने प्राप्त कर दिया है, तो एसडीएम ने कहा कि उक्त रकम को गार्ड नगर सैनिक कविनाथ सिंह को दे दिया जाए जिस पर भृत्य ने रिश्वत में मिले रुपए एसडीएम के गार्ड कविनाथ सिंह को दे दिया।

इस तरह रिश्वत के रुपए का लेन देन चेन सिस्टम से किया गया। रुपए मिलने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने एसडीएम कार्यालय में छापा मार दिया और रिश्वत लेने के आरोप में एसडीएम बीआर खांडे, भृत्य धरमपाल, भृत्य अबीर राम, नगर सैनिक कविनाथ सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सरगुजा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम, रीडर समेत चार लोगों को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।