साल्हावास/झज्जर (हरियाणा) : पुजारी की हत्या को लेकर झज्जर में सनसनी फ़ैल हो गई, क्षेत्र के गांव चांदौल के निर्मलदास मंदिर में तेजधार हथियार से पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुजारी का शव शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने जब देखा तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। मृतक की पहचान रेवाड़ी जिले के कान्हड़वास गांव निवासी करीब 65 वर्षीय सुमेर के तौर पर हुई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा।
गांव के मंदिर में 2 साल से था पुजारी :
मृतक के भाई उमीर सिंह ने बताया कि सुमेर रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत करता था। सुमेर रेलवे से सेवानिवृत्ति के बाद पिछले करीब दो वर्षों से चांदौल गांव के मंदिर में पुजारी के रूप में रह रहा था। मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह जब श्रद्धालु व श्रमिक मंदिर पहुंचे तो उन्होंने सुमेर का शव देखा, जिससे सभी सकते में आ गये। मामले के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मृतक के पुत्र विजय की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। घटना को किसने और क्यूँ अंजाम दिया, ये सवाल जांच के बाद ही सामने आ पायेंगे।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



