धार (म.प्र.) : विवाहिता महिला पर आरोप है कि वह अपने प्रेमी से दूसरी शादी के लिए घर से फरार हो गई थी। इस बात से नाराज होकर परिवार के लोगों ने ही महिला को बुरी तरह से पीट दिया। घटना में महिला के साथ बर्बरतापूर्वक पिटाई का मामला सामने आया है। घटना गंधवानी तहसील के टांडा थाना अंतर्गत ग्राम कोदी की है। महिला की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो में गांव के सरपंच नूर सिंह और महिला के परिवार के लोग शामिल हैं। सरपंच को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया था जबकि बाकी अन्य आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया गया। इस घटना से काफी बवाल मच गया है।
गांव के सरपंच और महिला के परिवार पर पिटाई का आरोप :
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि ग्राम कोदी आंगनवाड़ी केन्द्र के सामने पीटा गया था। पिटाई करने वाले लोगों में महिला का देवर, जेठ और ग्राम सरपंच नूर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा गांव के अतर, गुलाब और मड़िया पर मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला ने गांव के सरपंच, अपने परिवार के लोगों और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 307, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। मामले को लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है।
महिला सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशान :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
इस घटना के मामले पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की बात भी कही है। जिस क्षेत्र का यह वीडियो वायरल हो रहा है वह गंधवानी विधानसभा कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की है। वहीं, जिले से हाल ही में सांसद चुनी सावित्री ठाकुर को राज्य मंत्री बनाया गया है। जिन्हें महिला बाल विकास विभाग दिया गया। महिला की पिटाई के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे तमाम दावों पर सवालिया निशान लग गया है। विपक्षी कांग्रेस ने इस मामले में सरकार की आलोचना की है। इस मामले को लेकर भी राजनैतिक रोटियाँ सेंकी जा रही है, वहीँ मामले में उक्त महिला पर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागने का आरोप लगा है, जिसकी जांच की जा रही है।



