राजनीति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को नई दिल्ली में अपनी द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने व रक्षा उत्पादन, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, सीमा प्रबंधन और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।बांग्लादेशी समकक्ष के साथ एक संयुक्त प्रेस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की पड़ोसी देश नई दिल्ली की पड़ोसी पहले नीति, एक्ट ईस्ट नीति, विजन सागर और इंडो-पैसिफिक विजन के संगम पर स्थित हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की हमारे रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए हमने रक्षा उत्पादन से लेकर सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण तक विस्तृत चर्चा की।हमने आतंकवाद, कट्टरवाद और सीमा के शांतिपूर्ण प्रबंधन पर अपने सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया हैं। और हिंद महासागर क्षेत्र के लिए हमारा दृष्टिकोण भी यही हैं।
पीएम मोदी ने कहा की दोनों देशों ने मिलकर जन कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की हैं। और दोनों देशों के बीच भारतीय रुपये में व्यापार शुरू हो गया हैं।भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा नदी पर दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज सफलतापूर्वक पूरी हो गई हैं। साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच पहली क्रॉस-बॉर्डर मैत्री पाइपलाइन भी पूरी हो गई हैं।भारतीय ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश को बिजली का निर्यात ऊर्जा क्षेत्र में उप-क्षेत्रीय सहयोग का पहला उदाहरण बन गया हैं।पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा की दोनों देश कनेक्टिविटी, वाणिज्य और सहयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। और उन्होंने कहा की दोनों देश अपनी अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल और ऊर्जा संपर्क पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में हमने मिलकर जन कल्याण की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की हैं…दोनों देशों के बीच भारतीय रुपये में व्यापार शुरू हो गया है।’ उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा नदी पर दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। भारत और बांग्लादेश के बीच पहली सीमा पार मैत्री पाइपलाइन पूरी हो गई है। भारतीय ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश तक बिजली का निर्यात ऊर्जा क्षेत्र में उप-क्षेत्रीय सहयोग का पहला उदाहरण बन गया है। सिर्फ एक साल में इतने सारे क्षेत्रों में इतनी बड़ी पहल लागू करना हमारे संबंधों की गति और पैमाने को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत चिकित्सा उपचार के लिए बांग्लादेश से भारत आने वाले लोगों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि हमने बांग्लादेश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए रंगपुर में एक नया सहायक उच्चायोग खोलने की पहल की है। मैं दोनों टीमों को आज शाम क्रिकेट विश्व कप मैच के लिए शुभकामनाएं देता हूं… बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास भागीदार है और हम बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दोनों टीमों को क्रिकेट विश्व कप मैच के लिए शुभकामनाएं देता हूं… बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास भागीदार है और हम बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
उन्होंने कहा कि हमने कनेक्टिविटी, वाणिज्य और सहयोग को अपना फोकस रखा है। पिछले 10 वर्षों में, हमने 1965 से पहले मौजूद कनेक्टिविटी को बहाल कर दिया है। अब हम डिजिटल और ऊर्जा कनेक्टिविटी पर और भी अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी. दोनों पक्ष हमारे आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सीईपीए पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं। मोदी ने कहा कि 54 नदियां भारत और बांग्लादेश को जोड़ती हैं – हमने बाढ़ प्रबंधन, प्रारंभिक चेतावनी और पेयजल परियोजनाओं पर सहयोग किया है। हमने 1996 की गंगा जल संधि के नवीनीकरण पर तकनीकी स्तर की बातचीत शुरू करने का निर्णय लिया है। बांग्लादेश में तीस्ता नदी के संरक्षण और प्रबंधन के लिए एक तकनीकी टीम जल्द ही बांग्लादेश का दौरा करेगी।



